IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले की चर्चा थमी नहीं थी, कि 23 नवंबर से दोनों टीमों के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए कप्तान का नाम सामने आने लगा। सोमवार 20 नवंबर की शाम एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली की सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं इतना ही नहीं हेड कोच राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है, तो एक अन्य दिग्गज को आगामी सीरीज के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
कौन बनेगा कप्तान और हेड कोच?
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है। जबकि वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे पहले भी कई मौकों पर लक्ष्मण हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। साथ ही सूर्या के लिए यह पूरी सीरीज में कप्तानी करने का पहला मौका होगा। अभी हालांकि, इसको लेकर बीसीसीआई के ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है।
यह भी पढ़ें:- ‘रोहित शर्मा सबसे बदनसीब इंसान,’ वर्ल्ड कप जीतने के बाद चर्चा में आया ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बयान
किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह?
रिपोर्ट में बताया गया कि ज्यादातर उन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी जो आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा थे। उस दौरे पर जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की थी। पर अब उन्हें आराम दिया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा का खेलना तया है। वहीं हार्दिक पांड्या के वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगी थी और उनका नाम नहीं कंसीडर किया गया है। पर यह कहा गया कि अगर वह होते तो वो ही कप्तानी करते। श्रेयस अय्यर के नाम पर भी चर्चा हुई थी लेकिन वर्कलोड के कारण उनका नाम नहीं आया।
यह भी पढ़ें:- कौन बनेगा रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी? ये पांच खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के नए कप्तान
भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20- 23 नवंबर (विशाखापट्टनम)
- दूसरा टी20- 26 नवंबर (तिरुवनंतपुरम)
- तीसरा टी20- 28 नवंबर (गुवाहाटी)
- चौथा टी20- 1 दिसंबर (रायपुर) पहले नागपुर में होना था
- पांचवा टी20- 3 दिसंबर (बेंगलुरू) पहले हैदराबाद में होना था
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
57 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines