Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल पिछले कुछ महीनों से भारत की टी20 टीम का अहम हिस्सा थे और उपकप्तान के रूप में नजर आ रहे थे. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के लिए जब टीम का ऐलान हुआ, तो शुभमन गिल का नाम शामिल नहीं था. गिल का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और इसी कारण उन्हें बाहर कर दिया गया. अब कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने गिल को बाहर किए जाने की असली वजह बताई.
क्यों शुभमन गिल हुए टीम इंडिया से बाहर?
टीम इंडिया के ऐलान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ. इसी बीच कप्तान सूर्या ने गिल को नहीं चुने जाने के पीछे की इनसाइड स्टोरी बताई. उन्होंने कहा कि टॉप ऑर्डर में टीम को एक विकेटकीपर की जरूरत थी. इसी वजह से गिल की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया. उन्होंने कहा, ‘यह फॉर्म या किसी अन्य चीज से नहीं जुड़ा है, ये सिर्फ कॉम्बिनेशन की बात है. हमें टॉप ऑर्डर में एक कीपर की जरूरत थी और रिंकू सिंह या वाशिंगटन सुंदर जैसे प्लेयर्स लोअर ऑर्डर में चाहिए थे. इस प्रारूप में अच्छी शुरुआत जरुरी है. हम पावरप्ले में जीतना चाहते हैं और हमने ये समझा कि किस तरह से ऐसा कर सकते हैं. हमने उसी कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया.’
ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल का टूटा T20 World Cup खेलने का सपना, इस वजह से नहीं मिली टीम इंडिया में जगह
अजित अगरकर ने गिल के बाहर होने पर क्या कहा?
अजित अगरकर ने भी सूर्या की तरह ही कॉम्बिनेशन को गिल की गैरमौजूदगी का कारण बताया. उन्होंने इसी बीच ये भी बताया कि गिल से पहले अक्षर पटेल उपकप्तान थे और इसी कारण अब उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने कहा, ‘आपकी राय अलग हो सकती है. कई बार प्लेयर्स को चुनना मुश्किल होता है. मुझे लगता है कि वो क्वालिटी प्लेयर हैं. फॉर्म में उतार-चढ़ाव होता रहता है लेकिन ये जरुरी है कि आप किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलना चाहते हैं. किसी को तो बाहर होना पड़ता और ये बात नहीं है कि वो अच्छे प्लेयर नहीं हैं.’
अगरकर ने आगे कहा, ‘भारतीय क्रिकेट के पास बहुत सारे विकल्प हैं. शुभमन गिल उपकप्तान थे और वो अब टीम में नहीं हैं. अक्षर पटेल टी20 के उपकप्तान थे, जब मैच आसपास होते थे. आप कॉम्बिनेशन की ओर देखते हैं और अगर आपका कीपर टॉप पर है, तो आप दूसरा ऐसा कीपर चाहते हैं, जो टॉप पर खेलता हो. जितेश शर्मा टीम में थे और शुभमन गिल शानदार प्लेयर है. हालांकि, उन्हें बाहर होना पड़ रहा है. कॉम्बिनेशन सबसे जरुरी है. रिंकू लोअर मिडल ऑर्डर के विकल्प के रूप में टीम में आए हैं.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या-हार्दिक समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिली स्क्वाड में जगह
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
24 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
52 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines