Suryakumar Rohit Sharma: एशिया कप 2025 के 12वें मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत ओमान के साथ हो रही है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है. हालांकि, टॉस के वक्त एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब कप्तान सूर्या टीम में हुए दो बदलाव के बारे में बताते हुए एक खिलाड़ी का नाम ही भूल गए. सूर्या अपनी कमजोर याददाश्त की बात करते-करते कह बैठे कि वह रोहित शर्मा की तरह बनते जा रहे हैं.
टॉस के बाद टीम बताना भूले कप्तान सूर्या
भारत और ओमान के बीच अबू धाबी में खेले जा रहे टी-20 मुकाबले में एक अनोखा वाक्या देखने को मिला. दरअसल, टॉस का सिक्का टीम इंडिया के पक्ष में उछला. सूर्या ने बताया कि वो पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं, लेकिन इसी के बाद जब ब्रॉडकास्टिंग टीम के एंकर रवि शास्त्री ने उनसे टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सवाल किया, तो सूर्या हर्षित राणा का नाम बताने के बाद अर्शदीप का नाम ही भूल गए.
यहां क्लिक करके पढ़िए IND vs Oman का लाइव ब्लॉग
सूर्या ने बताया कि ओमान के खिलाफ उन्होंने अपनी टीम में 2 बदलाव किए हैं, जिनमें पहला चेंज ये है कि हर्षित राणा टीम में शामिल किए गए हैं. हालांकि, इसके बाद सूर्या टीम में हुए दूसरे बदलाव के बारे में नहीं बता सके. अपनी कमजोर याददाश्त पर हंसते हुए सूर्या ने कहा कि वह रोहित शर्मा की तरह बनते जा रहे हैं. कप्तान का यह बयान सुनकर रवि शास्त्री की भी हंसी छूट पड़ी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: सोनी लिव को भूल जाइए! फ्री में ऐसे देख सकेंगे IND vs PAK मैच की LIVE स्ट्रीमिंग, जानें डिटेल्स
दो बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया
भारतीय टीम ओमान के खिलाफ दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. अर्शदीप सिंह को दो मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह की जगह पर मौका दिया गया है. वहीं, वरुण चक्रवर्ती को भी आराम कराया गया है. वरुण के स्थान पर हर्षित राणा को अपनी काबिलियत दिखाने का चांस दिया गया है. भारतीय टीम इस समय कमाल की फॉर्म में है. पहले मैच में यूएई को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया ने दुबई में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद डाला था.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines