Suryakumar Mother Praying for Shreyas Iyer: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में लगी चोट श्रेयस अय्यर के लिए नासूर बन गई है. अय्यर अस्पताल में भर्ती हैं और पूरा देश उनके ठीक होने की दुआ मांग रहा है.
बीसीसीआई ने अपने मेडिकल बुलेटिन में 28 अक्टूबर को जानकारी देते हुए बताया था कि अय्यर अब पहले से बेहतर स्थिति में हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं. टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की मां भी अय्यर की सलामती के लिए दुआ मांगती हुई नजर आईं. सूर्या की मां का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
सूर्या की मां ने मांग अय्यर के लिए दुआ
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सूर्यकुमार की मां श्रेयस अय्यर के लिए दुआं मांगती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्या की मां छठ की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं. स्काई की मां अपने साथ-साथ वहां खड़े बाकी लोगों से भी अय्यर के लिए दुआ मांगने की बात कहती हुई दिख रही हैं.
भारतीय टी-20 कैप्टन की मां ने कहा, “आप सभी लोग श्रेयस अय्यर के लिए दुआ कीजिए कि वह बहुत अच्छे से आ जाए. मैंने कल सुना उसकी तबीयत ठीक नहीं है, तो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा.” अय्यर की सलामती की दुआ मांगते हुए सूर्या की मां ने छठी मईया का नाम लेते हुए पानी में डुबकी लगाई.
ये भी पढ़ें: AUS vs IND: कैसे टूटीं Shreyas Iyer की पसलियां? समझिए ‘जानलेवा’ कैच की पूरी कहानी!
पहले से बेहतर अय्यर की स्थिति
श्रेयस अय्यर की इंजरी को लेकर बीसीसीआई की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय बोर्ड ने बताया है कि अय्यर अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. 28 अक्टूबर को श्रेयस का दोबारा से स्कैन किया गया था, जिसमें उनकी इंजरी में काफी सुधार देखने को मिला है. हालांकि, अय्यर अभी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे, लेकिन उनका रिकवरी फेज शुरू हो गया है.
गौरलतब है कि अंदरूनी ब्लीडिंग होने के बाद अय्यर को आनन-फानन में आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था, जिसके बाद से हर कोई टीम इंडिया के बल्लेबाज के ठीक होने की दुआ कर रहा था. मगर अय्यर को पूरी तरह से ठीक होने में कितना समय लगेगा यह अभी कहना काफी मुश्किल है.
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
11 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
32 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
44 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
47 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines