Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 का आयोजन अगले महीने होने वाला है। इस टूर्नामेंट से पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर कई तरह के सवाल थे। बीच में खबर आ थी कि वो फिट हो जाएंगे और जल्द ही मैदान पर उतरेंगे। अब यादव की एक खास तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। लग रहा है कि वो एशिया कप से पहले फिट हो चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव ने प्रैक्टिस सेशन में बहाया पसीना
सूर्यकुमार यादव टी20 में भारतीय टीम के कप्तान हैं और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। यादव चोटिल थे और इसी वजह से सवाल था कि वो एशिया कप से पहले पूरी तरह से तैयार होंगे, या नहीं। अब एक फोटो आई है, जिसमें सूर्या प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह उनकी इंस्टाग्राम रील का एक स्क्रीनशॉट है। अभी भारतीय टीम का अगले एक महीने तक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं है। इसी वजह से यादव आसानी से तैयारी कर सकते हैं और खुद को फॉर्म में ला सकते हैं।
एशिया कप में भारत का पहला मैच कब?
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होने वाली है। हालांकि, भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ देखने को मिलेगा। यह मुकाबला दुबई में होने वाला है। अभी टीम इंडिया का चयन नहीं हुआ है और जल्द से सेलेक्टर्स बता सकते हैं कि किन-किन खिलाड़ियों को एशिया कप की स्क्वाड में जगह मिलने वाली है। आपको बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर 2025 को होगा।
सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव का टी20I में प्रदर्शन तारीफ के लायक रहा है। उन्होंने भारत के लिए अब तक 83 मैच खेले हैं और 2598 रन बनाए हैं। सूर्या ने 167.07 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में यादव ने 4 शतक लगाए हैं और वो 21 बार 50 रन का आंकड़ा पार करने में सफल हुए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 में सूर्यकुमार ने 700 से ज्यादा रन बनाए थे और अब फैंस चाहेंगे कि वो अपना यह प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए एशिया कप में भी दोहराएं।
ये भी पढ़ें:- DPL 2025: प्रियांश के शतक पर भारी पड़ी अनुज रावत की तूफानी पारी, हाई-स्कोरिंग मैच में ईस्ट दिल्ली ने मारी बाजी
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
14 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines