हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूर्यकुमार यादव अगली सीरीज से बाहर! SKY की वापसी पर सामने आया बड़ा अपडेट

Suryakumar Yadav Injury Update: सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। अब उनकी चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav Injury Update Can Miss India vs Afghanistan T20 Series (Image Credit- News24)

Suryakumar Yadav Injury Update: सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में चोटिल हो गए थे। उनका पैर मुड़ गया था और वह दो लोगों के सहारे कंधे पर मैदान के बाहर ले जाए गए थे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से टी20 सीरीज जीती थी। उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने पहला मैच रद्द होने के बाद सीरीज 1-1 से ड्रॉ करवाई थी। अब उनकी चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक वह टीम इंडिया की अगली सीरीज से बाहर रह सकते हैं।

SKY की इंजरी पर क्या है अपडेट?

सूर्यकुमार यादव की चोट को लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने एक अपडेट अपनी रिपोर्ट में दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव के एंकल में ग्रेड 2 का लिगामेंट टीयर हुआ है। इसके अनुसार वह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली अगली तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। यह सीरीज 11 से 17 जनवरी तक भारत में ही होगी। जानकारी के मुताबिक सूर्या इस सीरीज से बाहर रह सकते हैं। हार्दिक पांड्या भी इसी तरह की चोट के कारण वर्ल्ड कप 2023 में बाहर हो गए थे। वह अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं। उम्मीद है कि हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वापसी करेंगे।

कब होगी सूर्या की वापसी?

सूर्यकुमार यादव की वापसी को लेकर इस रिपोर्ट में अपडेट सामने आया है कि वह फरवरी के पहले हफ्ते तक फिट हो सकते हैं। मेडिकल टीम द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद उन्हें एनसीए (National Cricket Academy) में रिपोर्ट करना होगा। यानी अब सूर्या की सीधे आईपीएल 2024 में ही वापसी हो सकती है। आईपीएल में वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए कमाल करते नजर आ सकते हैं। आईपीएल को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि यह टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होगा।

विज्ञापन

कितने दिन में ठीक होती है ये चोट?

सूर्यकुमार यादव के ग्रेड 2 का लिगामेंट टीयर होता है। इसमें पैर में मध्यम तरह की मोच आ जाती है। लिगामेंट टीयर को तीन भाग में बांटा गया है। ग्रेड 1, ग्रेड 2 और ग्रेड 3। ग्रेड 1 और ग्रेड 2 को सही होने में 4-6 हफ्ते तक का समय लग जाता है। इसमें पैर के एंकल पर सूजन आ जाती है। सूर्या पिछले हफ्ते चोटिल हुए थे यानी अभी पांच हफ्ते कम से कम उन्हें और लगेंगे। इसमें पूरा जनवरी निकल जाएगा। फिर फरवरी में फिट होने के बाद वह रिहैबिलिटेशन पर लौटेंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले बदल गई पूरी टीम इंडिया! 13 खिलाड़ी वापस लौटेंगे स्वदेश

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs SA: क्या विराट कोहली पहले टेस्ट से होंगे बाहर? Playing 11 में किसे मौका देंगे रोहित शर्मा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola