हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूर्यकुमार यादव को पता है कहां हुई टीम से चूक, दूसरे टी20 में मिली हार के बाद कप्तान का बयान

India vs South Africa, 2nd T20I Match 2023: दूसरे टी20 मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद कप्तान सूर्यकुमार का बयान आया है। उन्होंने बताया है कि कहां मेजबान टीम हमसे आगे नजर आई।

विज्ञापन
कप्तान का बयान। (Image Credit- ANI)

India vs South Africa, 2nd T20I Match 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज हो चुका है। प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला बिना एक गेंद फेंके बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में खेला गया। इस मुकाबले में भी बारिश ने मैच के रोमांच को किरकिरा किया। नतीजा यह रहा कि डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत मेजबान टीम पांच विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही।

सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ज्यादा परेशान नजर नहीं आए। उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों का जवाब देते हुए कहा, ‘विपक्षी टीम ने शुरुआती 5-6 (पहला पॉवरप्ले) ओवरों में उम्दा बल्लेबाजी की और मुकाबले को हमसे काफी दूर ले गए।’

यह भी पढ़ें- IND Vs SA: भारत को मिली हार, साउथ अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे; रिंकू-SKY की पारी बेकार

विज्ञापन

भारतीय कप्तान ने आगे कहा की, ‘हमारे खेलने का यही तरीका है। ब्रांड ऑफ क्रिकेट है कि हम मैदान में जाकर खुद को एक्सप्रेस करें। मुकाबले के दौरान गीली गेंद से गेंदबाजी करने में भी दिक्कत आ रही थी।’

हालांकि, सूर्यकुमार यादव का मानना है कि दौरे के आगामी मुकाबलों में भी ओस की समस्या बनी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘भविष्य में भी यह समस्या हो सकती है। इसलिए यह मुकाबला सीखने के उद्देश्य से हमारे लिए बहुत अच्छा रहा।’

विज्ञापन

पहले टी20 मुकाबले में भारत को मिली हार:

पोर्ट एलिजाबेथ में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। मिले निमंत्रण को स्वीकर करते हुए ब्लू टीम 19.3 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाने में कामयाब हुई थी। पहली पारी के तीन गेंद पूरा होते ही बारिश ने दस्तक दे दी।

बारिश जब बंद हुआ तो मेजबान टीम को जीत के लिए 15 ओवरों में 152 रन का रिवाइज्ड टारगेट दिया गया। जिसे उन्होंने 13.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। मैच के दौरान उम्दा गेंदबाजी के लिए तबरेज शम्सी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola