IPL 2024: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का खेलना मुश्किल! MI की बढ़ी टेंशन

IPL 2024: आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। अगर ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल को मिस करते हैं तो ये मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

Suryakumar yadav hardik pandya likely missing IPL 2024 mumbai indians

हार्दिक-सूर्या का आईपीएल 2024 में खेलना मुश्किल! Image Credit: Social Media

IPL 2024: भारतीय टीम 11 जनवरी से अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। जिसको लेकर रविवार को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था। जिसमें सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या शामिल नहीं हैं। दरअसल सूर्या और हार्दिक चोट के चलते इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। वहीं अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 मिस कर सकते हैं हार्दिक-सूर्याकुमार

हार्दिक पांड्या को वनडे विश्व कप 2024 के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद से हार्दिक टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव को साउथ अफ्रीका के दौरे पर चोट लगी थी और सूर्या भी तभी से बाहर चल रहे हैं। जिसके बाद अब सूर्यकुमार यादव की हार्निया सर्जरी होगी। यानी इन दोनों खिलाड़ियों के आईपीएल 2024 में खेलने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया था। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक को कप्तान बनाया था। अब हार्दिक पांड्या का नए सीजन में खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

विज्ञापन

कौन करेगा मुंबई की कप्तानी?

हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस टीम की अहम कड़ी हैं अगर ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2024 को मिस कर देते हैं तो मुंबई इंडियंस की टीम काफी कमजोर हो जाएगी। अब बड़ा सवाल ये है कि अगर हार्दिक टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी कौन करेगा।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कप्तानी एक बार फिर से रोहित शर्मा ही करते हुए दिखाई दे सकते हैं। अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी रोहित शर्मा को ही टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ