Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी। इस सीरीज में ही सूर्यकुमार चोटिल हो गए थे। चोट के चलते सूर्यकुमार ने अफगानिस्तान के साथ खेली गई टी20 सीरीज को भी मिस कर दिया। चोट के बाद अब सूर्यकुमार यादव की ग्रोइन सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई। सर्जरी कराने के लिए सूर्यकुमार यादव जर्मनी पहुंचे थे। जर्मनी के म्यूनिख में ही सूर्यकुमार की सर्जरी हुई है।
कब होगी सूर्यकुमार यादव की वापसी
ग्रोइन सर्जरी के बाद अब सूर्यकुमार यादव को एनसीए में रिहैब प्रक्रिया से गुजरना होगा। हालांकि सूर्यकुमार यादव की मैदान पर कब वापसी होगी इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2024 से पहले सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट हो सकते हैं। जिसके बाद फैंस सूर्या को आईपीएल 2024 में ही खेलते हुए देखेंगे। ग्रोइन सर्जरी सफलतापूर्वक होने की जानकारी को खुद सूर्यकुमार यादव ने फैंस के साथ साझा किया है। सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी सर्जरी के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं।
ये भी पढ़ें:- Explainer: सुपर ओवर का क्या है इतिहास? क्या है इसका पूरा नियम; जानें कब–कब हुआ ऐसा
टी20 विश्व कप 2024 की करेंगे तैयारी
जून में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम इंडिया ने अपनी आखिरी टी20 सीरीज अफगानिस्तान के साथ खेली है। इस सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम किया। अब टीम इंडिया की नजरें टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों पर होगी। जिसके लिए टीम के सभी खिलाड़ियो का फिट होना बेहद जरुरी हैं।
सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं, ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट के लिए सूर्यकुमार यादव का पूरी तरह से फिट होना काफी जरुरी है। सर्जरी के बाद अब सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों में जुटेंगे।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
15 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines