India vs South Africa: भारत के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए इस साल का बर्थडे काफी खास रहा है। कुलदीप ने अपने बर्थडे के अवसर पर भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है। कुलदीप यादव अब टी20 क्रिकेट के एक मैच में 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। कुलदीप के बर्थडे के मौके पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अनोखा गिफ्ट दिया है। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुलदीप ने बताया कि उन्हें क्या गिफ्ट मिली है।
ये भी पढ़ेंं:- IND U-19 vs BAN U-19: एशिया कप से बाहर हुई टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने हराया
सूर्या ने क्या गिफ्ट दिया
भारत ने 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अपने नाम कर लिया है। भारत ने इस मुकाबले को एकतरफा जीत लिया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बराबर कर ली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, इसके अलावा दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका के नाम रहा था, लेकिन तीसरे मुकाबले को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। कुलदीप यादव ने कहा कि टी20 फॉर्मेट के एक मैच में 5 विकेट लेना बड़ी बात है, मैंने ये किया इससे बड़ी बात मेरे लिए कुछ नहीं हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा से छिनी मुंबई इंडियंस की कप्तानी, हार्दिक पांड्या बन गए नए कप्तान
1-1 से सीरीज बराबर
कुलदीप यादव ने सूर्यकुमार यादव को लेकर आगे कहा कि साउथ अफ्रीका का मैदान बल्लेबाजी के लिए अच्छा नहीं था, लेकिन फिर भी सूर्या ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की वह काफी कमाल की थी। सूर्या ने शतक जड़कर मुझे बर्थडे का तोहफा दिया है। मेरे लिए इससे बड़ा गिफ्ट कुछ नहीं हो सकता है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज बराबर होने के बाद अब 3 मैचों की वनडे की सीरीज होने वाली है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अब वनडे में किसका दबदबा रहता है।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
28 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines