IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड टी 20 सीरीज में 1-0 से शिकस्त दी है। अब 25 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज के लिए भी सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह मिली है। शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया ODI सीरीज पर भी कब्जा जमाना चाहेगी। टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन को लेकर सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने वनडे सीरीज को लेक अपना इरादा साफ कर दिया है।
तीसरा टी 20 मैच बारिश के चलते रद्द होने के बाद सूर्या ने कहा कि ‘मौसम हमारे हाथ में नहीं होता है। इससे अक्सर टीम दबाव में रहती हैं, लेकिन यदि मैच में दबाव न हो तो कोई मजा नहीं है।
अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहा हूं- सूर्यकुमार यादव
अपनी बल्लेबाजी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि ‘मैं सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहा हूं और कोई बोझ नहीं उठा रहा हूं। वनडे में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन इरादा वहीं होगा। ये चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं हम सिर्फ खुद के प्रदर्शन को अभिव्यक्त कर सकते हैं।’
सूर्या का बल्ला आग उगल रहा है
सूर्यकुमार यादव के बयान से साफ है कि वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे। क्योंकि सूर्या इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। टी20 विश्वकप में धमाल मचाने वाले सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी 20 सीरीज में भी बल्ले से कमाल दिखाया। उन्होंने दूसरे मैच में 111 रनों की तूफानी पारी खेलकर सभी को चकित कर दिया।
अभी पढ़ें – MAR vs CRO: मोरक्को के डिफेंस को नहीं भेद पाया पिछली बार का उपविजेता क्रोएशिया, ड्रॉ रहा मैच
भारत vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शेड्यूल (India vs New Zealand ODI Series Schedule)
पहला वनडे 25 नवंबर
दूसरा वनडे 27 नवंबर
तीसरा वनडे 30 नवंबर
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम (Indian ODI squad for New Zealand tour)
शिखर धवन (कप्तान) ऋषभ पंत (उप-कप्तान), शुमभन गिल, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, युजवेंद्रा चहल, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
20 mins ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
20 mins ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
25 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
1 hr agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines