Suryakumar Yadav: 9 फरवरी से शुरू होने जा रही भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के मिस्टर-360 सूर्यकुमार यादव को मौका मिलेगा या नहीं, इस बात को लेकर चर्चा तेज हैं। क्योंकि टी-20 में धमाल मचाने वाले सूर्या को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। जहां एक बात उनके फेवर में जाती दिख रही ही है।
स्पिन को अच्छा खेलते हैं सूर्या
सूर्यकुमार यादव को पहले टेस्ट में मौका मिलेगा या नहीं यह तो 9 फरवरी को पता चलेगा। लेकिन सूर्या के फेवर में एक बात जाती दिख रही है, वो यह है कि टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के चलते पहले मुकाबले से बाहर हैं। ऐसे में सूर्या को मौका मिल सकता है, क्योंकि वह स्पिन बॉलिंग को शानदार तरीके से खेलते हैं। इसके अलावा सूर्या तेज बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वह स्ट्राइक को रोटेट करते रहेंगे। जो उनके फेवर में जाता दिख रहा है।
और पढ़िए – ZIM vs WI: गैरी बैलेंस ने सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज
नागपुर में स्पिनर का बोलबाला
सूर्यकुमार यादव स्पिन गेंदबाजी को बेहद अच्छे से खेलते हैं, इसलिए कप्तान रोहित शर्मा को उन्हें मौका दे सकते हैं। क्योंकि नागपुर की पिच पर स्पिनर का बोलबाला देखने को मिलता है। ऐसे में अगर रोहित को बल्लेबाजी मजबूत करनी होगी, तो इसके लिए वह सूर्यकुमार यादव पर दांव लगा सकते हैं।
और पढ़िए – पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, लंबे छक्के लगाने में थे माहिर
फॉर्म में हैं सूर्या
खास बात यह है कि सूर्यकुमार यादव ने टी-20 क्रिकेट ज्यादा खेली हैं। जिसमें उन्होंने शानदार बैटिंग की है। इसके अलावा सूर्या ने इस साल जो रणजी मैच खेले हैं, उसमें भी उन्होंने शानदार बैटिंग की है। सूर्या के पास टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करने का अनुभव है। सूर्या ने घरेलू क्रिकेट की 132 पारियों में 5549 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 28 अर्धशतक भी शामिल हैं। सूर्या घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि सूर्या स्पिन बॉलिंग भी करते हैं। ऐसे में उनसे बॉलिंग भी करवाई जा सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
42 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
49 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
3 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines