Suryakumar Yadav Instagram Story: भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक पारी के लिए जाने जाते हैं। सूर्या के रैंप शॉट देख विपक्षी टीम के बॉलर्स के पसीने छूट जाते हैं। उनके छक्के ठोकने वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते छा जाते हैं। न सिर्फ उनके वीडियो, बल्कि वे खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान के बीच होने जा रहे हाई प्रोफाइल मुकाबले से पहले सूर्या की एक इंस्टा स्टोरी ने महफिल लूट ली है।
ईगल गैंग के मेंबर बने दिखे सूर्यकुमार यादव
दरअसल, सूर्या ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह जैकेट पहने एक ‘गैंग मेंबर’ के रूप में नजर आ रहे हैं। सूर्या ने इस फोटो को शेयर कर ‘जोश’ फिल्म का गाना शेयर किया। जिसके बोल हैं- ‘हम भी हैं जोश में, बातें कर होश में, यूं न आंखें दिखा’, सूर्या ने इस वीडियो के साथ ‘ईगल गैंग’ लिखते हुए हंसने वाली इमोजी शेयर की। इसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है मुंबई इंडियंस में पूर्व के दिनों में उन्होंने अपने किसी ग्रुप का नाम ‘ईगल गैंग’ रखा हो।
suryakumar yadav instagram story
इंस्टा स्टोरी ने बना दिया माहौल
भारत-पाकिस्तान के बीच होने जा रहे इस मुकाबले से पहले सूर्या की इस इंस्टा स्टोरी ने फैंस के बीच माहौल बना दिया है। कुछ फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मौका दिया जा सकता है या फिर वे पाकिस्तान की टीम के लिए मैसेज देना चाहते हैं कि इस मुकाबले में भारतीय टीम से बचके रहना। बहरहाल, वजह चाहे जो हो, पाकिस्तान की टीम को अहमदाबाद में वाकई बचके रहना होगा क्योंकि टीम के लगभग सभी खिलाड़ी यहां पहली बार खेलेंगे। हाई प्रोफाइल मुकाबले के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच गई हैं। खचाखच भरे स्टेडियम में इस मैच का रोमांच देखने लायक होगा।
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: धमाकेदार होगा भारत-पाकिस्तान मैच का आगाज, अहमदाबाद में लगेगा सितारों का मेला
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines