Suryakumar Yadav: भारतीय टीम लगातार टी20 फॉर्मेट में जीत दर्ज कर रही है, लेकिन इस बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है. सूर्या पिछले 1 साल से लगातार बैटिंग ऑर्डर बदल रहे हैं, लेकिन उसके असर उनकी बैटिंग पर पड़ रहा है. एक समय टी20 फॉर्मेट में टीम के नंबर 1 बल्लेबाज रहे सूर्या अब बड़ा स्कोर बनाने में विफल हो रहे हैं. एक फंक्शन के दौरान टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी खराब फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है.
खराब फॉर्म पर बोले सूर्यकुमार यादव
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का चयन हो चुका है. खराब फॉर्म के बाद भी सूर्यकुमार यादव ही इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले हैं. जीएलएस यूनिवर्सिटी के एक फंक्शन में अपनी फॉर्म को लेकर बोलते हुए कप्तान सूर्या ने कहा, ‘मेरे हिसाब से, खेल बहुत कुछ सिखाता है और हर खिलाड़ी के करियर में एक ऐसा समय आता है जब उसे लगता है कि वह सीख रहा है, तो यह मेरे लिए सीखने का दौर है…लेकिन मेरे 14 साथी खिलाड़ी मेरी जगह काम संभाल रहे हैं. वे जानते हैं कि जब मैं आक्रामक होऊंगा, तब क्या होगा. मैं बहुत सकारात्मक हूं और कड़ी मेहनत कर रहा हूं और मुझे यकीन है कि आप सभी भी ऐसा ही करेंगे. अगर हमें अच्छे अंक नहीं मिलते हैं, तो हम पढ़ाई नहीं छोड़ते. हम कड़ी मेहनत करते हैं ताकि हम और अंक ला सकें. मैं भी यही करता हूं.’
ये भी पढ़ें: गिल के टीम इंडिया से बाहर होने पर गौतम गंभीर ने साधी चुप्पी, T20 World Cup सिलेक्शन के बाद VIDEO वायरल
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सूर्या के पास होगा मौका
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी 2026 को होगी. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेलने वाली है. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव को फॉर्म में वापसी करने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रनों की बारिश करनी होगी. सूर्या के अलावा अन्य सभी बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND-W vs SL-W: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का धमाकेदार T20I मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
4 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines