Rishabh Pant Suresh Raina: ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया अब अपनी सरजमीं पर साउथ अफ्रीका से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है. शुभमन गिल की कप्तानी में अभी तक भारतीय टीम ने दो सीरीज खेली है और दोनों में ही टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. वेस्टइंडीज को घर में धूल चटाने के बाद अब गिल की सेना प्रोटियाज टीम के खिलाफ भी जोरदार प्रदर्शन करने को बेताब होगी.
टीम इंडिया के लिए ऋभष पंत का फिट होकर लौटना सबसे बड़ा बूस्टर है. पंत का रिकॉर्ड सबसे जबरदस्त टेस्ट क्रिकेट में ही रहा है. यही वजह है कि सुरेश रैना का मानना है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी पंत टीम के सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं.
पंत बनेंगे सबसे बड़े ट्रंप कार्ड
सुरेश रैना ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में बातचीत करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं. उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए स्टैंड आउट प्लेयर होंगे, क्योंकि दोनों ही ग्राउंड में मैच सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे. आपको एक अलग तरह की रिवर्स स्विंग देखने को मिल सकती है. रेड बॉल अलग तरह से चलेगी. बुमराह के साथ-साथ कुलदीप भी दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं. हालांकि, सबसे बड़े एक्स फैक्टर ऋषभ पंत होंगे, क्योंकि पंत का बैटिंग स्टाइल सबसे अलग है.”
ये भी पढ़ें: ये 5 खिलाड़ी नहीं हुए रिटेन तो खत्म हो सकता है IPL करियर! लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज का नाम भी शामिल
फॉर्म में ऋषभ पंत
इंग्लैंड के खिलाफ इंजरी के चलते पंत लगभग 3 महीने तक टीम इंडिया से बाहर रहे थे. हालांकि, पूरी तरह से फिट होने के बाद पंत हाल ही में इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए थे. पंत का प्रदर्शन भी कमाल का रहा था और उन्होंने पहले टेस्ट में 90 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं, दूसरे टेस्ट में भी उनका बल्ला जमकर बोला था और विकेटकीपर बैटर ने 65 रनों की शानदार इनिंग खेली थी. टीम इंडिया पंत से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी ऐसे भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
संबंधित खबरें
T20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
52 secs agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
47 mins agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा आठवां झटका, नमनधीर के बाद अर्शदीप सिंह भी लौटे पवेलियन
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines