हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत को मिल गया है दूसरा धोनी! स्टार क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज

इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने खास बातचीत के दौरान भारतीय कप्तान की जमकर सराहना की है। इस बीच उन्होंने बताया है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा है।

विज्ञापन
MS Dhoni

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चल रहा है। यही नहीं वह अपनी कप्तानी से भी लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। उनकी कप्तानी का ही जलवा है कि टीम इंडिया जारी टूर्नामेंट में अपने तीनों मुकाबलों जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान पर स्थित है। ‘हिटमैन’ की उम्दा कप्तानी को देखकर हर कोई खुश है और उनकी जमकर सराहना कर रहा है।

रोहित शर्मा की कप्तानी से क्रिकेट प्रेमी ही नहीं पूर्व क्रिकेटर भी काफी प्रभावित नजर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना ने उनके तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होने उनकी कप्तानी और व्यवहार की तुलना पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की है और उन्हें भारतीय टीम का अगला धोनी बताया है।

यह भी पढ़ें- पाक ऑलराउंडर को अपनी ही टीम पर शक! नहीं मानता सेमीफाइनल में पहुंचने के लायक, कर दी ये भविष्यवाणी

स्पोर्ट्स तक पर हुई खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, ‘जब भी मैंने टीम के खिलाड़ियों से रोहित शर्मा के बारे में बात की तो उन्होंने यही कहा कि ड्रेसिंग रूम में उनका सम्मान धोनी जितना ही है। वह बहुत मिलनसार हैं। मैंने उन्हें नजदीक से देखा है। वह शांत है और सुनना पसंद करता है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘वह खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देता है और टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व करना पसंद करता है। टीम का कप्तान जब आगे बढ़कर नेतृत्व करता है और ड्रेसिंग रूम के माहौल को सम्मान देता है, तो आप समझ सकते हैं कि आपके पास सबकुछ है।’

भारत के पूर्व क्रिकेटर हैं रैना:

सुरेश रैना भारतीय टीम के पूर्व क्रिकटर हैं। उन्होंने देश के लिए अपने क्रिकेट करियर के दौरान कुल 322 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इस बीच 291 पारियों में 7988 रन बनाने में कामयाब रहे। गंभीर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सात शतक और 48 अर्धशतक दर्ज है। वहीं गेंदबाजी के दौरान वह 62 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें