Rinku Singh: अजिंक्य रहाणे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर हो गए हैं. इसी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स को अब एक नए कप्तान की जरूरत है और वह ट्रेड के जरिए किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के बारे में सोच रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक KKR को सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांड्या में से किसी एक को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल करने में रुचि है. हालांकि, सुरेश रैना को लगता है कि रिंकू सिंह को कप्तानी सौंपना एक अच्छा फैसला होगा.
सुरेश रैना ने बताया रिंकू सिंह को कप्तानी का दावेदार
रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स ने यूपी T20 लीग में लगातार चौथे साल फाइनल खेला. 6 सितंबर को हुए फाइनल में रिंकू की टीम ने लखनऊ फाल्कन्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. सुरेश रैना ने लीग के दौरान रिंकू सिंह की कप्तानी की जमकर तारीफ की. उन्होंने KKR को सलाह दी कि रिंकू सिंह को कप्तान बनाया जाना चाहिए.
सुरेश रैना ने कहा, ‘रिंकू सिंह ने काबिल-ए-तारीफ कप्तानी की है. चौथा सीजन है और वह चौथी बार फाइनल में खेल रहे हैं. KKR कप्तान भी ढूंढ रही है और मुझे लगता है कि कप्तान मिल गया है KKR को. थोड़ा निवेश कीजिए रिंकू सिंह पर. उन्हें थोड़े मैच दीजिए. आपको नहीं पता, वह क्या कमाल करके दिखा सकते हैं.’
ये भी पढ़ें:- CPL 2026: 41 साल के मोहम्मद नबी ने गेंद-बल्ले से किया कमाल, गयाना अमेजन वॉरियर्स को दिलाई लगातार छठी जीत
रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ ने जीते 9 मैच
रिंकू सिंह ने यूपी T20 लीग के दौरान मेरठ मावेरिक्स की कप्तानी की. उन्होंने 10 मैचों में टीम की कमान संभाली, जिनमें से 9 में टीम को जीत मिली. कप्तान के रूप में रिंकू के फैसले टीम के लिए फायदेमंद साबित हुए. रिंकू ने साबित कर दिया कि वह KKR का कप्तान बन सकते हैं.
KKR की कप्तानी सौंपना होगा अच्छा फैसला
रिंकू सिंह IPL 2018 से कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं. रिंकू पर KKR ने काफी भरोसा दिखाया है और उन्हें रिटेन भी किया है. IPL 2026 के लिए रिंकू सिंह को KKR का उपकप्तान नियुक्त किया गया था. साफ तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मैनेजमेंट रिंकू को फ्यूचर लीडर के रूप में देख रही है. अगर कोलकाता नाइट राइडर्स ट्रेड के जरिए किसी बड़े खिलाड़ी को बतौर कप्तान लाती है, तो रिंकू को शायद मौका नहीं मिले. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव का नाम सामने आया है. अगर दोनों में से कोई भी KKR से नहीं जुड़ा, तो रिंकू IPL 2027 में कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- संजू सैमसन-एस श्रीसंत के बीच तकरार? KCL 2026 के दौरान ‘नो हैंडशेक’ का VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
13 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
24 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
58 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines