Suresh Raina Birthday: भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 27 नवंबर 1986 को हुआ था। आज रैना अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रैना हमेशा से अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। भारतीय फैंस क्रिकेट टीम में रैना के योगदान को कभी नहीं भुला सकेंगे। न जाने कितने ऐसे मैच थे, जो रैना ने अकेले ही जिताई थी। तभी तो जब भी भारतीय टीम मुश्किल में होती थी, फैंस एक ही स्लोगन बोलते थे, ‘कोई है ना है, रैना है’। चलिए आपको बताते हैं क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रैना अपनी निजी जीवन कैसे बिता रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: युगांडा ने कर दिया बड़ा उलटफेर, एक मुख्य टीम नहीं खेल पाएगी विश्व कप!
अभी भी टीम के साथ दिखते हैं रैना
सुरेश रैना एक मस्तीखोर खिलाड़ी थे। जब भी कोई विकेट गिरे या फिर कोई भी जश्न का माहौल होता था, रैना जश्न मनाने में सभी से आगे रहते थे। कभी-कभी ऐसा लगता था कि विकेट लेने वाले गेंदबाज से अधिक रैना ही जश्न मनाते थे। रैना ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब रैना कई दफा टीम के साथ किसी न किसी रूप में दिखाई पड़ते हैं। हाल में विश्व कप के दौरान भी रैना ट्रॉफी हाथ में लिए बाहर निकलते देखे गए थे। रैना ने विश्व कप के दौरान कमेंट्री भी की थी। इससे साफ है कि रैना किसी न किसी रूप में क्रिकेट से जुड़े हुए ही हैं।
ये भी पढ़ें:- Phillip Hughes की आज ही बाउंसर लगने से हुई थी मौत, देखें 2014 से अब तक सेफ्टी में क्या सुधार हुए?
लीजेंड क्रिकेट और आईपीएल खेलते हैं
सुरेश रैना अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लीजेंड क्रिकेट खेलते हैं। हाल ही में रैना लीजेंड क्रिकेट खेल रहे थे, अब 27 नवंबर से शुरू होने वाले लीजेंड क्रिकेट में भी रैना भाग लेने वाले हैं। इसके अलावा अगले साल होने वाले आईपीएल में भी रैना खेलते दिखेंगे। वह घूमने के भी काफी शौकीन हैं। वह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फोटो पोस्ट कर अपने निजी जीवन के बारे में फैंस को अपडेट देते रहते हैं। रैना के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। रैना टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। रैना ने साल 2007 के टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
42 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines