हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ODI वर्ल्ड कप 2027 में ये खिलाड़ी ले सकता है हार्दिक पांड्या की जगह! सुरेश रैना ने गंभीर-गिल को दी बड़ी सलाह

Hardik Pandya: 2027 का वनडे वर्ल्ड कप टीम इंडिया का अगला लक्ष्य है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए हार्दिक पांड्या अहम रहने वाले हैं लेकिन उनके साथ चोट की समस्या है. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने हार्दिक का सबसे अच्छा बैकअप बता दिया है.

विज्ञापन
गिल-गंभीर को मिली सलाह (Image Credit: AI Generated and PC)

Hardik Pandya: टीम इंडिया का अगला लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है. टीम इंडिया ने इस बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए वनडे सेटअप में कुछ बदलाव किए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल तैयारी शुरू करना चाहेंगे. हार्दिक पांड्या और विराट कोहली चोट के कारण इस श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं. पांड्या चोट से ठीक हो गए थे लेकिन दोबारा उन्हें क्वाड्रिसेप में समस्या हुई. अब पांड्या के बैकअप के लिए सुरेश रैना ने एक नाम का सुझाव दिया है.

‘हार्दिक पांड्या का बैकअप तैयार करना जरूरी’

हार्दिक पांड्या को शुरुआत से ही इंजरी की समस्या है और उनकी गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए परेशानी बनती है. सुरेश रैना ने जियोहॉटस्टार शो पर बात करते हुए बताया कि टीम इंडिया को पांड्या के बैकअप की सख्त जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पांड्या को कई बार चोट लगी है और यह एक बड़ी परेशानी है. अगले वनडे वर्ल्ड कप तक भारत के पास उनके लिए एक भरोसेमंद बैकअप होना चाहिए.’

Image Credit: AI Generated

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह

विज्ञापन

कौन ले सकता है पांड्या की जगह?

सुरेश रैना ने हार्दिक पांड्या के बैकअप और इंजरी की स्थिति में उनकी जगह लेने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी के नाम का सुझाव दिया. उन्होंने शुभमन गिल और गौतम गंभीर को उनका वर्कलोड मैनेज करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार रेड्डी की बल्लेबाजी काफी शानदार है. उन्होंने अच्छी पेस से गेंदबाजी कर रहे हैं और IPL में उन्होंने कंट्रोल भी दिखाया. उनकी फिटनेस भी काफी सही रही. टीम मैनेजमेंट को उनके वर्कलोड का ध्यान रखना होगा और उन्हें लगातार मौके देने होंगे.’

‘रोहित-विराट का साथ होना फायदेमंद होगा’

सुरेश रैना का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहिए. उनका अनुभव टीम के काम आएगा. उन्होंने कहा, ‘ICC वर्ल्ड कप में दोनों ने ही रन बनाकर खुद को साबित किया है. उन्होंने ICC ट्रॉफी भी जीती है और उन्हें पता है कि नॉकआउट मैचों में दबाव कैसे हैंडल किया जाता है. भारतीय टीम की वर्ल्ड कप में कप्तानी करने वाले शुभमन गिल के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली का साथ होना फायदेमंद साबित होगा.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- विराट-हार्दिक की जगह कौन? AFG के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! गंभीर-गिल ले सकते हैं बड़े फैसले

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola