हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG vs KKR: सुनील नरेन की फिरकी में फंसी लखनऊ, सुपर ओवर में कोलकाता की हैरतअंगेज जीत

Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders: 26 अप्रैल की शाम इकाना स्टेडियम लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच एक लो स्कोरिंग मैच का गवाह बना. जहां मौजूदा सीजन में 200 के पार टोटल बनाना मामूली बात नजर आ रही है, वहीं रविवार की शाम को यूपी की राजधानी में एक एक रन बनाना भारी पड़ रहा था. हालांकि आखिर में मेहमान टीम ने सुपरओवर में बाजी मार ली.

विज्ञापन
Sunil Narine KKR

Kolkata Knight Riders Beats Lucknow Super Giants In Super Over: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिली जिसमें केकेआर टीम ने सुपर ओवर में जीत का परचम लहराया. इस कामयाबी के बाद केकेआर 5 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर आ गई है, वहीं एलएसजी 4 अंको के साथ सबसे नीचे पायदान पर है.

केकेआर की धीमी पारी

लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम के ओपनर अजिंक्य रहाणे (10) और टिम शिफर्ट (0) सस्ते में निपट गए. तीसरे नंबर पर आए अंगकृष रघुवंशी 9 रन बनाकर ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ नियम के तहत आउट करार दिए गए. कैमरून ग्रीन ने 34 रन बनाकर थोड़ी हिम्मत दिखाई, लेकिन वो जल्द ही मोहसिन खान के शिकार बन गए, रोवमन पॉवेल भी सिर्फ 1 रन का योगदान दे पाए.

रिंकू सिंह का तूफान

जब कोलकाता नाइटराइडर्स मुश्किल में थी, तब रिंकू सिंह का धमाका देखने को मिला, उन्होंने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 51 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार 83 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.74 का रहा. इस पारी की बदौलत केकेआर निर्धारित 20 ओवर में 155/7 का सम्मानजनक स्कोर बनाने में कामयाब रही. रिंकू ने सुपरओवर में चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई और .प्लेयर ऑफ द मैच. के हकदार बने.

विज्ञापन

मोहसिन खान का जलवा

गेंदबाजी की बात करें तो मोहसिन खान ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका, उन्होंने 4 ओवर में 5.75 की इकॉनमी रेट से महज 23 रन देकर कोलकाता नाइटराइडर्स के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, इस दौरान एक ओवर मेडन भी रहा. अंजिंक्य रहाणे, टिम शिफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमन पॉवेल और अनुकूल रॉय उनके शिकार बने. इस शानदार बॉलिंग ने केकेआर की बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी. मोहसिन के अलावा सिर्फ जॉर्ज लिंडे को ही पहली पारी में विकेट मिले.

एलएसजी ने स्कोर बराबर किया

156 रन के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स को जल्द ही झटका लग गया, जब मिचेल मार्श महज 3 रन बनाकर वैभव अरोड़ा के शिकार बने. इसके बाद एडेन मार्करम और ऋषभ पंत के बीच 57 रन की अहम साझेदारी हुई, लेकिन फिर कैमरून ग्रीन ने मार्करम को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया. कप्तान पंत भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 38 गेंदों में 42 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर स्टंप्स के पीछे कैच आउट हो गए. निकोलस पूरन का एक बार फिर फ्लॉप शो देखने को मिला जब उन्हें 9 रन के निजी स्कोर पर मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी नहीं जमी.. विराट कोहली के साथ U-19 वर्ल्ड कप जीतने वाला खिलाड़ी बना IPL अंपायर

शमी ने मैच को सुपरओवर में पहुंचाया

अब जिम्मेदारी मुकुल चौधरी के कंधों पर थी, लेकिन वो सिर्फ 1 रन बनाकर अनूकूल रॉय के शिकार बने, आयुष बदोनी ने चेज को आगे बढ़ाया लेकिन 24 रन बनाकर निपट गए, जॉर्ज लिंडे भी 8 रन का ही योगदान दे पाए. लेकिन मेजबान की हिम्मत तब टूटी जब हिम्मत सिंह 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 7 रन चाहिए थे, तभी स्ट्राइक पर मौजूद बैटर मोहम्मद शमी ने शानदार छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया.

विज्ञापन

सुपर ओवर में सुनील नरेन का जादू

लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से निकोलस पूरन और और एडेन मार्करम बल्लेबाजी करने आए, कोलकाता नाइटराइर्स ने सुनील नरेन को गेंद थमाई, पहले ही गेंद पर पूरन क्लीन बोल्ड होते हुए गोल्डन डक के शिकार हुए, दूसरी गेंद पर पंत ने एक रन लिया, तीसरी गेंद पर मार्करम रोवमन पॉवेल के हाथों कैच आउट हो गए और इस तरह सुपर ओवर में केकेआर को महज 2 रन का टारगेट मिला. जिसके जवाब में रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर चौका लगाकर 3 बार की चैंपियन को जीत दिला दी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola