Sunil Gavaskar On Team India’s ODI series Defeat: भारतीय क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 41 रन की हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम की फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हरा दिया.
‘कमजोर फील्डिंग’ ने बिगाड़ा काम
सुनील गावस्कर तीसरे वनडे के दौरान कमेंट्री कर रहे थे, उन्होंने ‘कमजोर’ फील्डिंग के बारे में खुलकर बात की. न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल के साथ मैच के बाद डिटेल से चर्चा के दौरान, गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया सीरीज बल्लेबाजों या गेंदबाजों के इनसफिशिएंट एफर्ट्स के कारण नहीं गंवाई, बल्कि बीच के ओवर्स में फील्डिंग में की गई ढिलाई के कारण हारी गई.
स्ट्राइक रोटेशन पर सवाल
महान बल्लेबाज ने भारत की स्ट्राइक रोटेशन को रोकने में इनएबिलिटी को निशाना बनाया, जिससे न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर्स को 2 जल्दी विकेट गिरने के बाद खेल का मोमेंटम बदलने का मौका मिला. गावस्कर ने मैच के बाद डूल से बातचीत में कहा, ‘मैं नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने सिंगल्स बहुत आसानी से लेने दिए. हां, रोहित शर्मा तेज थे, और विराट कोहली, हम सभी जानते हैं कि वो मैदान पर कितने अच्छे एथलीट हैं, लेकिन मुझे लगा कि फील्डिंग और भी ज्यादा एक्टिव हो सकती थी.’
यह भी पढ़ें- विराट कोहली World Cup 2027 तक नहीं, उम्र के इस पड़ाव तक खेल पाएंगे वनडे फॉर्मेट, दिग्गज क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा
न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
खास बात ये है कि यह 1988 के बाद भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की पहली वनडे सीरीज जीत थी. यह 2024 में भारत में 3-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के ठीक एक साल बाद आई, जिसने टेस्ट क्रिकेट में घर पर भारत के 12 साल के अजेय क्रम को खत्म कर दिया था.
भारी पड़े ‘ब्लैक कैप्स’
सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में, पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद, न्यूजीलैंड ने पावर प्ले में 2 विकेट गिरने के बावजूद 337 रन का मजबूत स्कोर बनाया. टारगेट का पीछा करते हुए, भारत जल्द ही 71 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गया, लेकिन विराट कोहली के जुझारू 124 रन, साथ ही नीतीश कुमार रेड्डी (53) और हर्षित राणा (52) के अहम योगदान ने कुछ वक्त के लिए उम्मीदें जगाए रखीं. हालांकि, न्यूजीलैंड ने अहम मौकों पर विकेट लेकर 41 रन से जीत हासिल की और सीरीज 2-1 से फतह कर ली.
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
27 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
53 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines