Sunil Gavaskar: भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया पहला वनडे मैच कई विवादों से भरा भी रहा। टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या के आउट होने पर जमकर बवाल मचा। वहीं मैच की दूसरी पारी में ईशान किशन ने भी कुछ ऐसा किया, जिस पर क्रिकेट के दिग्गज लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई है।
किशन की इस हरकत पर नाराज हुए गावस्कर
मैच की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टीम इंडिया के स्कोर का पीछा कर रहे थे, तभी 16वें ओवर में कुलदीप यादव के खिलाफ कीवी टीम के कप्तान टॉम लाथम बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसे में किशन ने लॉथम की ही स्कीम को अपनाया और विकेट से बिल्कुल सटकर कीपिंग करनी शुरू कर दी। कुलदीप यादव की पहली ही गेंद पर लॉथम वीट हो गए, जिसके बाद ईशान किशन ने स्टंप की गिल्लियां बिखेर दी। जबकि उनके हाथ में गेंद तक नहीं थी। इतना ही नहीं किशन ने अंपायर की तरफ से आउट की अपील भी कर दी।
https://twitter.com/_ravitweets/status/1615721011630190597?s=20&t=UW0IS_ZogX1qnPLine27uQ
खास बात यह है कि जब किशन ने यह अपील की, तब लॉथम पूरी तरह से क्रीच के अंदर थे। रिप्ले में साफ दिख रहा था कि लॉथम कही से भी आउट नहीं है। लेकिन फिर भी किशन ने आउट की अपील कर दी, जिस पर सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई है।
लिटिल मास्टर बोले-यह क्रिकेट नहीं है
जब यह पूरा वाकया हुआ तब सुनील गावस्कर क्रिकेट की कामेंट्री कर रहे थे। ऐसे में लिटिल मास्टर को ईशान किशन की यह अपील नागवार गुजरी और उन्होंने कामेंट्री करते ही ईशान किशन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि
‘ किशन की इस तरह से गिल्लियां गिराना ठीक था, लेकिन उन्हें अंपायर की तरफ आउट की अपील नहीं करनी चाहिए थी, जो उन्होंने किया वह क्रिकेट नहीं है।’
और पढ़िए –IND vs NZ: रजत पाटीदार को मौका मिलेगा या नहीं ? कोच राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
भारत ने जीता पहला वनडे
हालांकि इसी तरह की हरकत टॉम लैथम ने भी की थी, जिसमें शुभमन गिल आउट होते-होते बचे थे, जबकि हार्दिक पांड्या आउट हो गए थे। हालांकि टीम इंडिया ने पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 12 रनों से हरा दिया। लेकिन इस मैच में इस तरह के विवाद भी देखे गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
32 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
50 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines