Sunil Gavaskar Dhoni Style batting : मार्च का महीना भारतीय फैंस के लिए रोमांच से भरा रहने वाला है क्योंकि मार्च से ही दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल 2024 का आगाज होने वाला है। जिसमें भारत के अलावा दुनिया के कई बड़े सितारे अपनी चमक बिखेरते हुए नजर आएंगे। इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर अफगानिस्तान के एक बल्लेबाज की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी बल्लेबाजी में बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखाई देती है।
आईपीएल 2024 इस बार 22 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं सुनील गावस्कर की तारीफ इस अफगानिस्तानी बल्लेबाज को आगामी सीजन में हौसले देगी।। तो चलिए आपको बताते हैं कौन है वह अफगानिस्तानी बल्लेबाज, जिसकी तारीफ करते नजर आए सुनील गावस्कर।
धोनी की तरह करते हैं बल्लेबाजी
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बताया कि अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज एक दम धोनी की तरह बल्लेबाजी करते हैं। उनकी आक्रमक बल्लेबाजी एकदम महेंद्र सिंह धोनी की तरह है या यह कहें कि एकदम धोनी की कॉपी है। जैसे गुरबाज बल्लेबाजी करते हुए मुझे उनकी बल्लेबाजी देखना पसंद है। बता दें कि रहमानुल्लाह गुरबाज आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। केकेआर ने 2023 में गुरबाज को 50 लाख की बेस प्राइज के साथ टीम में शामिल किया था। जिसके बाद से वह अब तक इस टीम के लिए 11 मैच खेल चुके हैं। हालांकि उन्होंने सिर्फ 20.64 की औसत के साथ सिर्फ 227 रन ही बनाए हैं।
प्लेइंग 11 में खेलेंगे गुरबाज
अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज के बारे में बात करते हुए लिटिल मास्टर ने बताया कि रहमानुल्लाह गुरबाज इस बार केकेआर की प्लेइंग 11 में जरूर खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि आईपीएल में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ियों को खिलाने का नियम है और केकेआर में पहले से ही मिचेल स्टार्क, आंद्रे रसेल और सुनील नारायण का खेलना तय है। इसपर गावस्कर ने कहा कि मुझे लगता है कि वह चौथे विदेशी खिलाड़ी होंगे जो केकेआर टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. लेकिन उन्हें इस स्थान के लिए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के साथ कड़ा मुकाबला करना होगा।
वर्ल्ड कप के बाद बांटे थे पैसे
बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद जब गुरबाज वापस अफगानिस्तान लौटे तो उस समय वह सड़क किनारे बैठे हुए लोगों को पैसे बांटते हुए नजर आए थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। गुरबाज के इस कदम की तारीफ हर तरफ हो रही थी। इसी पर सुनील गावस्कर ने भी कहा कि गुरबाज जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति है। जिसके बाद मुझे लगता है कि उन्हें केकेआर की टीम में जरूर रहना चाहिए।
ये भी पढ़े- IPL 2024: हार्दिक पांड्या से बोर्ड नाराज! साथ में ईशान किशन भी हो सकते हैं शिकार
ये भी पढ़े- IND vs ENG : ‘शर्म की बात है,’ विराट कोहली के नहीं खेलने पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने दिया बयान
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
21 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
44 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines