हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने लिए 'मियां भाई' के मजे, कहा- 'सिराज 2 दिन पहले हैदराबाद में बिरयानी…'

T20 World Cup 2026 NZ vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप में राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम ने हार के साथ आगाज किया है. टिम सेफर्ट की धुआंधार बल्लेबाजी के सामने कोई भी गेंदबाज टिक नहीं पाया.

विज्ञापन
Siraj vs USA

Subramaniam Badrinath On Mohammed Siraj: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के शानदार स्पेल की तारीफ करते हुए एक मजेदार बात कही. बद्रीनाथ ने तेज गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा कि शायद 2 दिन पहले ही उन्हें टीम में शामिल किया गया था, जब वो ‘हैदराबादी बिरयानी’ खा रहे थे, और उन्होंने तुरंत अच्छा प्रदर्शन किया.

सिराज की सरप्राइज एंट्री

मोहम्मद सिराज को टूर्नामेंट से दो दिन पहले हर्षित राणा के चोट के कारण बाहर होने के बाद भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम में आखिरी वक्त में शामिल किया गया था. 31 साल के सिराज को जसप्रीत बुमराह के बीमारी के कारण अमेरिका के खिलाफ मैच से बाहर होने के बाद प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिली. फिर भी सिराज ने कोई कमी नहीं दिखाई, और भारत की 29 रन की जीत में 4 ओवर में 3/29 का शानदार स्पेल डाला.

‘2 दिन पहले बिरयानी खा रहे थे ‘

मैच के बाद अपने यू-ट्यूब चैनल पर सिराज के बारे में बात करते हुए बद्रीनाथ ने कहा, ‘मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की. वो सिर्फ 2 दिन पहले हैदराबाद में बिरयानी खा रहे थे. लेकिन वर्ल्ड कप मैच के लिए अचानक बुलाए जाने के बावजूद, उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की.’

विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजी ने चौंकाया

हालांकि पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज भारत की बल्लेबाजी से खुश नहीं थे, उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए भी कई डरावने पल आए. एक एवरेज अमेरिकी अटैक के सामने 45/4 और 77/6 पर सिमट जाना मंजूर नहीं है. इस तरह के बिखरने का कारण हालात का सही आकलन न करना और सही बल्लेबाजी न दिखाना था. भारतीय बल्लेबाजों को बिना सोचे-समझे शॉट मारने के बजाय बेहतर तरीके से खेलना चाहिए था, क्योंकि पिच पर सीम और स्पिन दोनों थी. वो हर मैच में इस तरह से बच नहीं पाएंगे, और यही सबसे बड़ा सबक है.’

यह भी पढ़ें- Suryakumar Yadav के शरीर में आई AB de Villiers की आत्मा! तस्वीरों में देखें ‘मिस्टर 360 डिग्री’ बन कर कैसे लगाया स्कूप शॉट

विज्ञापन

सूर्या ने बचाई लाज

वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद भारी भीड़ के लिए एक झटके के तौर पर टीम इंडिया 13वें ओवर में 77/6 के शर्मनाक स्कोर पर आ खड़ी. फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली, और 49 गेंदों में 84* रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 161/9 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. इसी की बदौलत उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola