स्टुअर्ट ब्रॉड का बढ़ गया 'कद', इंग्लैंड के मैदान ने दिया बड़ा सम्मान

Stuart Broad Honourd By Trent Bridge Renamed Pavilion End

Stuart Broad Honourd By Trent Bridge Renamed Pavilion End

Stuart Broad Pavilion End Trent Bridge: इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भले ही क्रिकेट के मैदान से रिटायर हो गए हों, लेकिन वे करोड़ो क्रिकेटप्रेमियों के दिल में हमेशा रहेंगे। ब्रॉड को अब बड़ा सम्मान मिला है। दरअसल, ट्रेंट ब्रिज के पवेलियन एंड का नाम बदलकर ‘द स्टुअर्ट ब्रॉड एंड’ रखने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

इस समर सीजन के बाद पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व नॉटिंघमशायर और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज की मान्यता में ये नाम रखा जाएगा। 37 साल के ब्रॉड ने द ओवल में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 16 साल के टेस्ट करियर का 604वां और अंतिम विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया पर 49 रन की जीत दर्ज की। मैच की अंतिम शाम 29 जुलाई 2023 को उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था।

विज्ञापन

जेम्स एंडरसन को भी मिल चुका है ये सम्मान

नॉटिंघमशायर ने ब्रॉड को अब ठीक वैसा ही सम्मान देने का फैसला लिया है जो लंकाशायर ने अपने लंबे समय के इंग्लैंड टीम के साथी जेम्स एंडरसन के लिए दिया था। उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड के पवेलियन का नाम बदल दिया था। ब्रॉड ने अपने करियर की शुरुआत लीसेस्टरशायर से की थी, लेकिन 2007 में पहले सीज़न के लिए काउंटी में शामिल होने से पहले ही ट्रेंट ब्रिज के साथ उनके संबंध मजबूत रहे। इसका श्रेय उनके पिता क्रिस को जाता है, जिन्होंने 1984 से 1992 तक नॉटिंघमशायर के लिए बल्लेबाजी की। वह वर्तमान में क्लब अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन

भावुक हुए ब्रॉड

ब्रॉड ने इस अवसर पर कहा- “जब मैं एक बच्चे के रूप में नॉटिंघमशायर और इंग्लैंड की जर्सी पहनने के सपने के साथ पहली बार ट्रेंट ब्रिज गया, तो कभी नहीं सोचा था कि खेल में इतने सारे यादगार पलों का आनंद ले सकूंगा।” जिस मैदान से मुझे क्रिकेट से प्यार हुआ, उसका वह हिस्सा अब मेरे नाम पर होगा। नॉट्स के लिए खेलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। अपने करियर के दौरान ब्रॉड ने ट्रेंट ब्रिज में काउंटी और देश के लिए 43 मैचों में 190 विकेट लिए। नॉटिंघमशायर के चेयरमैन एंडी हंट ने स्टुअर्ट की उपलब्धियों को खास बताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ