IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को बुरी तरह से शर्मसार होना पड़ा। शुभमन गिल की सेना के आगे मेजबान टीम ने आसानी से घुटने टेक दिए। 608 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी इंग्लिश टीम 271 रन बनाकर ढेर हो गई। बल्लेबाजों ने नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक हार से इंग्लैंड खेमे में खलबली मच गई है। तीसरे टेस्ट के लिए स्क्वॉड में तुरंत बदलाव कर दिया गया है। इंग्लैंड के ही पूर्व तेज गेंदबाज ने टीम को लॉर्ड्स टेस्ट में सावधान रहने की सलाह दी है। स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लिश बल्लेबाजों को बड़ी वॉर्निंग दे डाली है।
ब्रॉड ने दी इंग्लिश बैटर्स को चेतावनी
स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्काई स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा, “अगर मैं इंग्लैंड के बैटिंग लाइनअप में होता तो यह भारतीय बॉलिंग अटैक मुझे चिंतित करता। आकाशदीप स्टंप के ईद-गिर्द ही गेंदबाजी करते हैं और अगर गेंद ने स्विंग करना शुरू कर दिया, तो बुमराह लेट मूवमेंट के साथ बेहद खतरनाक साबित होंगे।” आकाशदीप के आगे इंग्लैंड का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से बेबस नजर आया था। पहली पारी में आकाश ने चार विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, दूसरी इनिंग में आकाशदीप ने कहर बरपाते हुए छह इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। आकाश ने एजबेस्टन में कुल 10 विकेट अपने नाम किए। आकाश भारत की ओर से इंग्लैंड की सरजमीं पर बेस्ट स्पेल फेंकने वाले तेज गेंदबाज भी बने।
टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर अपनी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा है। पहली पारी में टीम इंडिया ने शुभमन गिल द्वारा खेली गई 269 रनों की यादगार पारी के बूते 587 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में इंग्लिश टीम 407 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रविंद्र जडेजा ने 89 और यशस्वी जायसवाल ने 87 रन जड़े। दूसरी इनिंग में भी गिल का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 161 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि पंत ने 65 और जडेजा ने नाबाद 69 रन जड़े। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट खोकर 427 रन बनाने के बाद घोषित की और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। हालांकि, इंग्लिश टीम का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया और पूरी टीम 271 रन बनाकर ढेर हो गई।
संबंधित खबरें
युजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
1 hr agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
2 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
2 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
3 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
3 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
4 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
6 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
6 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
6 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines