नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को आउट करने में विपक्षी टीम के गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में माहिर पुजारा की लीक से हटकर बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को कई मौकों पर जीत दिलाई है। हालांकि कई बार उनकी धीमी बल्लेबाजी को क्रिकेट फैंस पसंद नहीं करते थे, लेकिन इसके बावजूद क्रीज पर टिके रहने की क्षमता ने कई बार भारतीय टीम के पक्ष में मैच का रुख मोड़ दिया। जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीत दर्ज की, तो पुजारा टीम इंडिया के स्टार थे। उन्होंने 41.41 की औसत से 521 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल थे।
विराट और रवि चाहते थे कि पुजारा तेजी से स्कोर करें
इस बीच भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने एक किस्सा सुनाया है जब पुजारा की अति सतर्क सोच ने रवि शास्त्री को मैसेज भेजने के लिए मजबूर कर दिया। श्रीधर ने अपनी बुक ‘कोचिंग बियॉन्ड’ में लिखा- “विराट और रवि चाहते थे कि पुजारा तेजी से स्कोर करें। इसका कारण यह था कि उन्हें यकीन था कि उनके पास ऐसा करने का स्किल है। श्रीधर जिस मैच की बात कर रहे हैं, वह उस साल अक्टूबर में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट है, जहां रोहित शर्मा ने पहली बार टेस्ट में ओपनिंग की थी। भारत ने पहली पारी में 502 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 71 रन की बढ़त बना ली थी।
और पढ़िए – वुमन प्रीमियर लीग की तैयारियां तेज, गुजरात जायंट्स में विश्व विजेता की एंट्री
सब्स्टीट्यूट फील्डर के जरिए भेजा था मैसेज
श्रीधर ने कहा- “हम दूसरी पारी में तेजी से रन बनाने की तलाश में थे ताकि हम दक्षिण अफ्रीका को वापस रोक सकें। रोहित शर्मा पहली पारी में 100 रन बना चुके थे, वह फिर से शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पुजारा फंस गए। वह 61 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे थे, तब रवि ने कहा कि ये काफी हो चुका है। इसलिए शास्त्री ने एक सब्स्टीट्यूट फील्डर को बुलाया और पुजारा को अपना संदेश शब्दशः दोहराने का निर्देश दिया। शास्त्री का मैसेज था- ‘लूना की सवारी करना बंद करो और हार्ले-डेविडसन पर बैठो।’
और पढ़िए – ‘चिंगारी भड़का दी…’, अश्विन ने हीली के बयान पर दिया करारा जवाब
87 गेंदों में 75 रन बनाए
इसके बाद पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी की और एक समय रोहित को पछाड़ दिया। श्रीधर ने आगे कहा- उनके पास क्षमता थी, लेकिन यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण था कि उनके विचार हमेशा टीम से जुड़े हों और उन्हें यह एहसास दिलाएं कि उनके पास ऐसा करने की क्षमता है। पुजारा ने 61 गेंदों में 8 रन बनाकर अगली 87 गेंदों में 75 रन बनाए। उन्होंने 148 गेंदों पर कुल 81 रन जड़े। उन्होंने और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 190 रन जोड़े। भारत ने 323/4 पर दूसरी पारी घोषित की और अंततः मैच को 203 रन से जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
55 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines