Kohli-Rohit Steve Waugh: विराट कोहली और रोहित शर्मा का भविष्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में रोहित का प्रदर्शन जोरदार रहा है. वहीं, कोहली ने तीसरे वनडे में बल्ले से जमकर गदर मचाया था. हालांकि, इसके बावजूद यह सवाल बना हुआ है कि क्या यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे? ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कोहली-रोहित के फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दे डाला है. वॉ का कहना है कि कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है, जिसको रिप्लेस नहीं किया जा सकता है.
कोहली-रोहित पर स्टीव वॉ का बड़ा बयान
स्टीव वॉ ने खेल पत्रकार विमल कुमार के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस बात का एहसास करना चाहिए कि गेम किसी भी प्लेयर से कहीं गुना बड़ा है. आप खुद को गेम से ऊपर नहीं रख सकते हैं. आपको यह बात समझनी होगी कि खेल आगे बढ़ता रहता है और कोई ना कोई आपकी जगह आगे आकर ले लेता है. आपको यह बिल्कुल भी नहीं सोचना चाहिए कि आपको कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है. ऐसे में मेरे हिसाब से प्लेयर्स की गेम में हुकूमत नहीं चल सकती है. अंत में सिलेक्टर्स के चेयरमैन को ही टीम के बेहतर के लिए कॉल लेना होता है.”
ये भी पढ़ें: एक दिन में 3 बार शर्मसार हुई टीम इंडिया! कुवैत-यूएई के बाद नेपाल ने भी एकतरफा मैच में बुरी तरह रौंदा
आगरकर को भी दी नसीहत
कंगारू कप्तान ने आगे कहा, “आपको एक सिलेक्टर्स के चेयरमैन के तौर पर खिलाड़ियों संग ईमानदार रहना चाहिए. आपके पास इनपुट होना चाहिए. मेरे हिसाब से आपकी प्लेयर्स संग ज्यादा नजदीकी नहीं होनी चाहिए. खिलाड़ियों के साथ आपकी कुछ दूरी होना जरूरी है, क्योंकि कभी-कभार आपको मुश्किल फैसले लेने होते हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि अजीत आगरकर का प्लेयर्स के साथ अच्छा रिलेशनशिप होगा, लेकिन प्लेयर्स संग उन्हें कुछ दूरी भी रखनी चाहिए. अनुभवी खिलाड़ियों के साथ आपकी बातचीत होना काफी जरूरी है. कोहली-रोहित को लेकर आप क्या सोचते हैं, क्योंकि आखिर में कॉल सिलेक्टर्स के चेयरमैन को ही कॉल लेना होता है.”
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines