Steve Smith Wants to Open the Batting in Test Cricket: आखिरकार डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके संन्यास लेने के बाद कंगारू टीम के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। अब रेड बॉल क्रिकेट में पारी का आगाज कौन करेगा? इस समस्या का समाधान स्टीव स्मिथ ने निकाला है। उनका कहना है कि वह टीम के लिए पारी का आगाज कर सकते हैं। उनसे पहले कई दिग्गज खिलाड़ियों ने कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, कैमरून बैनक्रॉफ्ट और मैट रेनशॉ जैसे बल्लेबाजों के नाम सुझाए हैं।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में स्टीव स्मिथ ने अबतक एक बार भी पारी का आगाज नहीं किया है। यहां उन्होंने तीसरे नंबर से लेकर नौवें क्रम तक बल्लेबाजी की है, लेकिन उन्होंने कभी भी पारी का आगाज नहीं किया है। टेस्ट क्रिकेट में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उनका सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है। यहां उन्होंने 2015 से 2017 के बीच कुल 17 मुकाबले खेले। इस बीच 29 पारियों में 67.07 की औसत से 1744 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से आठ शतक और पांच अर्धशतक निकले।
यह भी पढ़ें- VIDEO: बल्लेबाज ने लगाया जादुई छक्का, गेंद ढूंढते नजर आए फील्डर
स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में चौथे क्रम पर सर्वाधिक मैच खेले हैं। इस स्थान पर उन्होंने 2013 से 2024 के बीच सबसे अधिक 67 मैच खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 110 पारियों में 61.46 की औसत से 5962 रन निकले हैं। स्मिथ के बल्ले से चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 19 शतक और 26 अर्धशतक निकले हैं।
स्टीव स्मिथ का टेस्ट क्रिकेट करियर:
स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक कुल 104 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 185 पारियों में 58.11 की औसत से 9472 रन निकले हैं। स्मिथ के नाम टेस्ट फॉर्मेट में 32 शतक और 40 अर्धशतक दर्ज है। वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें 62 पारियों में 19 सफलता हाथ लगी है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines