Steve Smith Playing Tennis With Novak Djokovic: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को हाल ही में टेस्ट टीम की ओपनिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाकिस्तान के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज को जीतने के बाद फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी छुट्टी मना रहे हैं। इसी बीच स्टीव स्मिथ रॉड लेवर एरेना में टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच के साथ टेनिस कोर्ट पहुंचे। इस दौरान स्टीव स्मिथ ने टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के साथ टेनिस खेला। यहां 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 की शुरुआत हो रही है।
स्मिथ ने जोकोविच के साथ खेला मैच
रॉड लेवर एरेना पहुंचकर स्टीव स्मिथ ने पहले नोवाक जोकोविच के साथ टेनिस खेला। इस दौरान कोर्ट में स्टीव स्मिथ ने जोकोविच के शॉट का ऐसे जवाब दिया कि ये देखकर जोकोविच भी हैरान रह गए। साथ ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी स्मिथ का शॉट देखकर खड़े होकर तालियां बजाने लगे।
इसके बाद नोवाक जोकोविच ने टेनिस कोर्ट में क्रिकेट खेला। इन दोनों खिलाड़ियों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर तकह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: वसीम जाफर ने टी20 मैच से पहले शेयर किया मजेदार वीडियो, ठंड से कापेंगे दर्शक और खिलाड़ी
स्मिथ बने ऑस्ट्रेलिया टीम के नए सलामी बल्लेबाज
पाकिस्तान के साथ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के सामने बड़ा सवाल था कि अब टेस्ट और वनडे क्रिकेट में डेविड वॉर्नर की जगह कौन सा खिलाड़ी टीम के लिए ओपन करेगा। वहीं अब टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। 17 जनवरी को वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपन करते दिखेंगे।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines