Steve Smith May Breaks Brian Lara 400 Run Record: डेविड वॉर्नर के टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने एक नई चुनौती आ गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए रेड बॉल में पारी आगाज कौन करेगा? कंगारू टीम की समस्या का हल कुछ हद तक स्टीव स्मिथ ने निकाला है। उनका कहना है कि वह टीम के लिए यह अहम जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने के लिए तैयार हैं। स्मिथ के इस बड़े बयान के बाद ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि उनसे पारी का आगाज करवाना चाहिए, जबकि कुछ लोगों की सोच है कि उनके ऊपर आने से मध्यक्रम कमजोर हो जाएगा।
तर्क-वितर्क के बीच अब पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का बयान आया है। उनका मानना है कि स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में पारी का आगाज करना चाहिए। अगर वह पारी का आगाज करते हैं तो आगामी एक साल में वह एक बेहतरीन ओपनर बनकर तैयार हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- लग्जरी कारों के मालिक हैं सचिन, धोनी, विराट और रोहित शर्मा, घड़ियों का तो कोई जवाब नहीं
क्लार्क ने अपने बयान में कहा कि मैं आपको स्मिथ के बारे में बताता हूं। अगर वह टीम के लिए पारी का आगाज करना चाहते हैं तो उन्हें मौका दीजिए। वह एक साल में टेस्ट फॉर्मेट के नंबर-1 ओपनर बनने की काबिलियत रखते हैं।
माइकल क्लार्क ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं और परिस्थितियों का अच्छे से आकलन करते हैं। उन्हें किसी और के शतक का इंतजार नहीं है। वह खुद दोहरा शतक जड़ना चाहते हैं।
पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि मेरे हिसाब से उन्हें ओपन करना ही चाहिए। आगामी एक साल में वह दुनिया के बेस्ट ओपनर के रूप में दिखाई देंगे। अगर वह पारी का आगाज करते हुए ब्रायन लारा के 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दें तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी। क्योंकि वह मैदान में अच्छे दिखते हैं और पूरा दिन बिताने की क्षमता रखते हैं।
संबंधित खबरें
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट हुए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल
30 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी पहले टी-20 मैच में बेंच पर आ सकते हैं नजर
31 mins agoवैभव IN... न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में ऐसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड
56 mins ago1 वर्ल्ड कप और 2 गोल्ड, जानिए कैसा रहा हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड?
57 mins agoसौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 में करेंगे फैसला
2 hrs agoस्मृति मंधाना बन सकती हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
2 hrs agoएक ओवर में 6 छक्के लगाना है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा सपना, देखें VIDEO
4 hrs agoआकाश चोपड़ा ने चुने वनडे इतिहास के 5 सबसे महान भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, किया चौंकाने वाला ऐलान
5 hrs agoकब, कहां और कैसे देखें IND vs WI मैच? जानें फ्री में देखने का जुगाड़
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines