Joburg Super Kings: जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी. जिसके बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2026 और मेजर लीग क्रिकेट में भी खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें हटाने का फैसला कर लिया था. जिसके बाद से ही फ्रेंचाइजी अगले हेड कोच की तलाश में थी. इस बीच जोबर्ग सुपर किंग्स ने अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है. इस खिलाड़ी का फ्रेंचाइजी के साथ पुराना नाता रहा है.
जोबर्ग सुपर किंग्स को मिला नया हेड कोच
दक्षिण अफ्रीका और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल को अब जोबर्ग सुपर किंग्स टीम ने अपना नया हेड कोच बनाया था. पिछले सीजन में भी एल्बी मोर्केल ने जोबर्ग सुपर किंग्स के साथ ही काम किया था. हालांकि उस समय वो पिछले हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग की टीम का हिस्सा थे. इस सीजन में वो अहम भूमिका निभाने वाले हैं. चेन्नई के लिए एल्बी लंबे समय तक खेले हैं. जिसके कारण ही टीम के मालिक और उनके बीच रिश्ता बहुत अच्छा है. महेंद्र सिंह धोनी के भी एल्बी फेवरेट रह चुके हैं. ऐसे में वो इस टीम के साथ लंबे समय तक काम कर सकती है. एसए20 में अब जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम पर सभी की नजरें रहने वाली है. मोर्केल के पास अब बड़े लेवल पर खुद को साबित करने का मौका है.
ये भी पढ़ें: CSK का पूर्व चैंपियन बना इंग्लैंड का हेड कोच, नए कप्तान का भी हुआ ऐलान
जानिए एल्बी मोर्केल का कैसा है कोचिंग करियर
एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए काम करने के अलावा उन्होंने साउथ अफ्रीका की कोचिंग स्टाफ में भी अपनी सेवा प्रदान की है. इसके अलावा उन्होंने टाइटंस की टीम में भी कोच की भूमिका निभाई है. अब तक वो एक अच्छे कोच के रूप में सामने आए हैं. जिसके कारण ही सीएसके की मैनेजमेंट ने उनके ऊपर भरोसा जताया है. एल्बी ने साउथ अफ्रीका की टीम के लिए 1 टेस्ट 58 वनडे और 50 टी-20 मुकाबले खेले हैं. मोर्केल को सबसे ज्यादा सफलता बतौर खिलाड़ी भी टी-20 फॉर्मेट में ही मिली थी.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिली 3 बड़ी खुशखबरी, बुमराह और गिल की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines