स्टीफन फ्लेमिंग की जगह सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच, CSK के लिए कर चुका है कमाल

Joburg Super Kings: सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी पिछले 2 सीजन से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट ने हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. अब जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है.

joburg super kings

Pic Credit- AI Generated

Joburg Super Kings: जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी. जिसके बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2026 और मेजर लीग क्रिकेट में भी खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें हटाने का फैसला कर लिया था. जिसके बाद से ही फ्रेंचाइजी अगले हेड कोच की तलाश में थी. इस बीच जोबर्ग सुपर किंग्स ने अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है. इस खिलाड़ी का फ्रेंचाइजी के साथ पुराना नाता रहा है.  

विज्ञापन

जोबर्ग सुपर किंग्स को मिला नया हेड कोच 

दक्षिण अफ्रीका और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल को अब जोबर्ग सुपर किंग्स टीम ने अपना नया हेड कोच बनाया था. पिछले सीजन में भी एल्बी मोर्केल ने जोबर्ग सुपर किंग्स के साथ ही काम किया था. हालांकि उस समय वो पिछले हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग की टीम का हिस्सा थे. इस सीजन में वो अहम भूमिका निभाने वाले हैं. चेन्नई के लिए एल्बी लंबे समय तक खेले हैं. जिसके कारण ही टीम के मालिक और उनके बीच रिश्ता बहुत अच्छा है. महेंद्र सिंह धोनी के भी एल्बी फेवरेट रह चुके हैं. ऐसे में वो इस टीम के साथ लंबे समय तक काम कर सकती है. एसए20 में अब जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम पर सभी की नजरें रहने वाली है. मोर्केल के पास अब बड़े लेवल पर खुद को साबित करने का मौका है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CSK का पूर्व चैंपियन बना इंग्लैंड का हेड कोच, नए कप्तान का भी हुआ ऐलान

जानिए एल्बी मोर्केल का कैसा है कोचिंग करियर 

एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए काम करने के अलावा उन्होंने साउथ अफ्रीका की कोचिंग स्टाफ में भी अपनी सेवा प्रदान की है. इसके अलावा उन्होंने टाइटंस की टीम में भी कोच की भूमिका निभाई है. अब तक वो एक अच्छे कोच के रूप में सामने आए हैं. जिसके कारण ही सीएसके की मैनेजमेंट ने उनके ऊपर भरोसा जताया है. एल्बी ने साउथ अफ्रीका की टीम के लिए 1 टेस्ट 58 वनडे और 50 टी-20 मुकाबले खेले हैं. मोर्केल को सबसे ज्यादा सफलता बतौर खिलाड़ी भी टी-20 फॉर्मेट में ही मिली थी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ