T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो गया है। पहला मैच हारने के बाद श्रीलंका ने दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 79 रनों से हरा दिया। श्रीलंका के लिए इस जीत ने भले ही टूर्नामेंट में बनाए रखा हो, लेकिन उसके लिए एक बड़ा झटका भी लगा है। दरअसल, टीम के तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा चोटिल होकर पूर्व वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: ‘बड़ा मुकाबला होगा…,’ रोहित शर्मा ने किया पाकिस्तान के खिलाफ तैयारी का खुलासा
क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा को बाकी टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया है। उन्हें एक बार फिर से काफ इंजरी हुई है। आपको बता दें कि इसी इंजरी की वजह से वह हाल में हुए एशिया कप में भी नहीं खेल पाए थे।
पहले भी इस इंजरी से परेशान थे चमीरा
काफ इंजरी से ठीक होने के बाद ही चमीरा को टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया था, जहां वे पहले दो मैच खेले, लेकिन यूएई के खिलाफ वह एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। उन्होंने श्रीलंका की जिलॉन्ग में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के खिलाफ मिली 79 रन की शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
यूएई के खिलाफ की थी शानदार गेंदबाजी
यूएई के खिलाफ हुए मैच में दुश्मंथा चमीरा ने 3 विकेट लिए थे और कुल 15 रन दिए थे। नामीबिया के खिलाफ भी उन्होंने एक विकेट निकाला था, लेकिन उस मैच में टीम को बल्लेबाजों की वजह से हार का सामना करना पड़ा था।
आखिरी ओवर फेंकते वक्त हुई थी इंजरी
बताया गया है कि यूएई के खिलाफ अपने स्पेल का आखिरी ओवर फेंकते समय चमीरा को इंजरी हुई थी। लिहाजा वह मैदान के बाहर दर्द में गए थे। अब देखना ये है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड क्या फैसला लेता है।
अभी पढ़ें – T20 WC: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, चोट से उबर गया सबसे बड़ा ऑलराउंडर
दुश्मंथा चमीरा की जगह किसे मौका मिलेगा?
श्रीलंका की टीम के पास 4 रिजर्व खिलाड़ी हैं, जिनमें अशेन बांडरा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल और नुवानिदु फर्नांडो शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं में से किसी खिलाड़ी को फाइनल फिफ्टीन में दुश्मंथा चमीरा की जगह मौका दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
19 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
47 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines