हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विश्वकप से पहले श्रीलंका का यह दिग्गज ऑलराउंडर ले सकता है बड़ा फैसला, रेड बॉल फॉर्मेट से लेगा संन्यास

विज्ञापन
Wanindu Hasaranga retire Test cricket

World Cup: श्रीलंका क्रिकेट टीम का एक स्टार ऑलराउंडर रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खुद इस बात की जानकारी दी है। फिलहाल यह ऑलराउंडर लंकी प्रीमियर लीग में खेल रहा है। उनका यह फैसला विश्वकप के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे वनिंदु हसरंगा

श्रीलंका के ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा टेस्ट क्रिकेट से संन्याल लेने जा रहे हैं। वह यह फैसला वनडे और टी-20 क्रिकेट पर फोकस करने के लिए कर रहे हैं। क्योंकि आने वाले वक्त में श्रीलंका को वनडे में विश्वकप, एशिया कप और बाद में टी-20 विश्वकप में भाग लेना है। जहां हसरंगा श्रीलंका के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। हसरंगा का कहना है कि वह छोटे फॉर्मेंट में टीम के लिए पूरा फोकस करना चाहते हैं, इसलिए सफेद क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं।

खास नहीं रहा टेस्ट रिकॉर्ड

वनिंदु हसरंगा का टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड ज्यादा कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक केवल चार टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें केवल 4 विकेट लिए हैं, जबकि 196 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

विज्ञापन

वनडे और टी-20 में शानदार करियर

टेस्ट क्रिकेट से इतर वनिंदु हसरंगा का वनडे और टी-20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 48 वनडे मुकाबलों में 67 विकेट लिए हैं, जबकि 823 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं 58 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 91 विकेट निकाले हैं, जबकि 533 रन भी बनाए हैं।

ये भी देखें: Sanju Samson क्यों हो रहे फेल? बड़ा राज़ बाहर आया! कैसे मचाएंगे बल्ले से गदर? ये दिग्गज ने बताया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola