T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए श्रीलंका की टीम घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए अब श्रीलंका की टीम का ऐलान हो गया है. इससे पहले श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्रारंभिक स्क्वाड जारी किया था. उस स्क्वाड में कुछ बदलाव के साथ टीम का ऐलान हुआ है. दासुन शनाका ही अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करने वाले हैं.
श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान
आईसीसी के मेगा इवेंट से पहले श्रीलंका की टीम मजबूत नजर आ रही है. पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज की शुरुआत 7 जनवरी को दांबुला में होने वाली है. वहीं दूसरा मैच 9 जनवरी तो वहीं तीसरा मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्रारंभिक स्क्वाड से ही इस टीम का चयन है. ऐसे में अगर श्रीलंका की टीम अगर इस सीरीज में अच्छा करती हैं, तो टी20 वर्ल्ड कप में भी यही टीम खेल सकती है. फाइनल स्क्वाड के लिए आखिरी डेट 31 जनवरी है. ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के पास बड़ा टाइम है. इस टीम में कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फिलहाल बोर्ड की नजरें टिकी हुई हैं.
यहां पर देखें श्रीलंका का स्क्वाड
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, ट्रैवीन मैथ्यू, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान थुशारा, ईशान मलिंगा.
टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक.
ये भी पढ़ें: HYD vs BEN: मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी से फिर बरपाया कहर, भारतीय चयनकर्ताओं को दिखाया आईना
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका का प्रारंभिक स्क्वाड
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानगे, चरिथ असालंका, कामिंडु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत, ट्रैवीन मैथ्यू.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में अपने मैच खेलने भारत आएगी बांग्लादेश? BCB ने ICC को बताया अपना नया प्लान!
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
37 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines