T20 World Cup 2024: श्रीलंका के लिए बड़ी खुशखबरी, विश्व कप से पहले लौट आया स्टार खिलाड़ी

T20 World Cup 2024: श्रीलंका क्रिकेट टीम और श्रीलंका के फैंस अब थोड़ी राहत की सांस ले सकेंगे। दरअसल स्टार ऑलराउंडर लंबे समय के टीम में वापसी करने वाले हैं।

Sri Lanka Player Wanindu Hasaranga Return after injury zimbabwe vs sl

Image Credit- News 24

T20 World Cup 2024: अगले साल के जून महीने में T20 विश्व कप खेला जाएगा। आईसीसी विश्व कप 2023 में श्रीलंका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और टीम विश्व कप से बुरी तरह हारकर बाहर हो गई थी। अब एक बार फिर से T20 विश्व कप होने वाला है। ऐसे में श्रीलंका के पास फिर से मौका है, इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर दिखाने का। इस कड़ी में श्रीलंका के लिए खुशखबरी आई है। लंबे समय से चोटिल चल रहे स्टार खिलाड़ी की टीम में वापसी होने वाली है। वानिंदु हसरंगा अगस्त 2023 से ही चोटिल हैं, उन्हें लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त से ही बाहर हैं खिलाड़ी 

श्रीलंका के ऑलराउंडर खिलाड़ी वानिन्दु हसरंगा चोट से उबर चुके हैं और टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विश्व कप से पहले 6 जनवरी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच पहले तो 3 मैचों की वनडे सीरीज, फिर 3 मैचों की टी20 सीरीज होने वाली है, इस सीरीज में हसरंगा वापसी करने वाले हैं। इससे श्रीलंका टीम की बॉलिंग लाइन अप और अधिक मजबूत हो जाएगी। बता दें कि वानिंदु हसरंगा काफी कमाल के गेंदबाज हैं, वह थोड़ी-बहुत बल्लेबाजी कर सकते हैं। चोटिल होने के कारण हसरंगा एशिया कप 2023 और आईसीसी विश्व कप 2023 आईसीसी टूर्नामेंट के हिस्सा नहीं रह सके थे, इसका खामियाजा भी श्रीलंका टीम को भुगतना पड़ा था, लेकिन अब हसरंगा लंबे समय के बाद वापसी करने वाले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ