हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत का हेलमेट पहनकर इंग्लैंड में खेलने उतरे कुमार संगकारा, जड़ दिया धांसू शतक, जानें इसके पीछे की वजह

Kumar Sangakkara wearing Indian Helmet: श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो टीम इंडिया के हेलमेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि ऐसा क्यों है. आइए आपको भी बताते हैं इसके पीछे की वजह

विज्ञापन

Kumar Sangakkara wearing Indian Helmet: श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी कुमार संगकारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में संगकारा टीम इंडिया का हेलमेट पहनकर बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं. 48 साल के हो चुके संगकारा इंग्लैंड के क्रिकेट क्लब शिलिंग्स्टोन के लिए खेल रहे हैं. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में उन्होंने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया लेकिन हर किसी के मन में सवाल ये है कि आखिरी वो भारतीय टीम का हेलमेट पहनकर खेलने क्यों उतरे. इसके पीछे की वजह आपको दिल जीत लेगी.

भारतीय हेलमेट पहनकर क्यों उतरे संगकारा?

कुमार संगकारा इंग्लैंड में एक क्रिकेट मैच खेलते हुए नजर आए. शिलिंग्स्टोन की तरफ से खेलते हुए उन्होंने ब्रोडस्टोन के खिलाफ मैच में उन्होंने 168 रनों की यादगार पारी खेली. इस मैच में वो भारतीय हेलमेट पहनकर क्यों उतरे इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया. उनको ये हेलमेट यशस्वी जायसवाल की तरफ से गिफ्ट में दिया गया था. आईपीएल में दोनों ही राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं और दोनों के बीच खास बॉन्ड देखने को मिलता है. साल 2020 से जायसवाल राजस्थान के लिए आईपीएल खेल रहे हैं. 

संगकारा ने खेली बेहतरीन पारी

शिलिंग्स्टोन और ब्रोडस्टोन के बीच खेले गए इस मैच में संगकारा ने यादगार पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 168 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 11 जबरदस्त छक्के देखने को मिले. उन्होंने पारी बेहद ही खास रही और उन्होंने 130 रन केवल बाउंड्री की मदद से ही बनाए. 

विज्ञापन

उन्होंने श्रीलंका की टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 134 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 12400 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 38 शतक और 52 अर्धशतक निकले हैं. इसी के साथ उन्होंने 404 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 14234 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़िए- पाकिस्तानी क्रिकेटर ने रिटायरमेंट से लिया यू टर्न, 39 साल की उम्र में मैदान पर वापसी का किया ऐलान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola