Sri Lanka Women Defeated PAK Women: एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच रोमांचक रहा. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच करोगी स्पोर्ट्स पार्क में मैच खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान की जीत की संभावना ज्यादा नजर आ रही थी. हालांकि, श्रीलंकाई महिला टीम ने मैच में जोरदार प्रदर्शन करते हुए आसानी से जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट कटा लिया. अब दो दिन बाद वह एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से फाइनल में उतरेगी.
श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया
पाकिस्तान महिला टीम ने सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी की. उन्होंने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए. आयेशा जफर ने 40 गेंदों में 71 रन और शवाल जुल्फिकार ने 50 गेंदों में 54 रन की शानदार पारी खेली. श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी, चमारी अथापथु और काव्या काविंदी ने 1-1 विकेट झटके.
श्रीलंका के सामने 178 रनों का बड़ा लक्ष्य था और पाकिस्तान जीत दर्ज करने की बड़ी दावेदार नजर आ रही थी. हालांकि, श्रीलंकाई टीम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इमेशा दुलानी ने 21 गेंदों में 27 रन बनाए. कप्तान चमारी अथापथु ने 50 गेंदों में नाबाद 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल हैं. हसिनी परेरा ने भी 26 गेंदों में 42 रन जड़ दिए. पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने 1 विकेट और नशारा संधू ने 1 विकेट झटका. श्रीलंका ने 17.5 ओवर में ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और 8 विकेट से मैच में जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की बादशाहत खत्म, इंग्लैंड ने T20I में छीना नंबर 1 का ताज, जानिए कैसे फिर राज करेगा भारत
कप्तान चमारी अथापथु इस मैच में श्रीलंका की जीत की हीरो रही. उन्होंने न सिर्फ अच्छी बल्लेबाजी की, बल्कि पहली पारी में पाकिस्तान की नंबर 3 बल्लेबाज साइरा जबीन का विकेट भी झटका. उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग ने श्रीलंका की जीत की राह आसान कर दी.
ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ेगी पाकिस्तान टीम
एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के बाद भी पाकिस्तान टीम के पास मेडल जीतने का मौका है. वह गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं लेकिन अभी ब्रॉन्ज मेडल जीत सकते हैं. 22 सितंबर को गोल्ड मेडल के मुकाबले से पहले ब्रॉन्ज मेडल के लिए दोनों सेमीफाइनल मैचों में हारने वाली टीमों के बीच भिड़ंत होगी. पाकिस्तान टीम को पहले सेमीफाइनल मैच में हार मिल गई है और अब बांग्लादेश-भारत के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा. इस मुकाबले में हारने वाली टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
38 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines