Sri Lanka defeated Pakistan: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए ट्राई सीरीज के वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम श्रीलंका की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह बिखर गई और 25.3 ओवर में महज 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा साथ नहीं मिला. फखर जमान 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि माज सदाकत 8, साद बेग 5 और सलमान आगा 9 रन ही बना सके. पिछले मुकाबले में शतक लगाने वाले शादाब खान भी इस बार केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए.
पाकिस्तान के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला एकतरफा बना दिया. टीम ने महज 18.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 111 रन बना लिए और शानदार जीत दर्ज की. पाकिस्तान के बल्लेबाज जहां रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे, वहीं श्रीलंका ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर अपनी ताकत दिखा दी.
दिलशान मधुशंका की घातक गेंदबाजी ने पाकिस्तान को किया ढेर
श्रीलंका की जीत में तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका की भूमिका सबसे अहम रही. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया. उन्होंने 8.3 ओवर में 34 रन देकर पांच विकेट चटकाए और पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. उनके अलावा सहान अराचिगे ने दो विकेट हासिल किए, जबकि असिता फर्नांडो, एहसान मलिंगा और दुनिथ वेलालागे को एक-एक सफलता मिली.
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भी जिम्मेदारी निभाई. कामिंडु मेंडिस ने मोर्चा संभालते हुए नाबाद 62 रन की पारी खेली. उन्होंने 60 गेंदों का सामना किया और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. पवन रत्नायके ने भी नाबाद 23 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर श्रीलंका को बिना किसी परेशानी के लक्ष्य तक पहुंचा दिया.
श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर
पाकिस्तान पर मिली इस जीत के साथ श्रीलंका ने ट्राई सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम अपने शुरुआती मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर सकी और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई. इस नतीजे के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले अगले लीग मुकाबले का फाइनल की दौड़ पर कोई असर नहीं पड़ेगा. दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में एक बार फिर आमने-सामने होंगी.
संबंधित खबरें
युवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
1 hr agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
2 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
3 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
4 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
5 hrs agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
5 hrs agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines