हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार पर पूर्व श्रीलंकाई अधिकारी का ‘नस्लीय’ हमला, आपत्तिजनक भाषा से पार की सारी हदें

Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच 15 जून को मुकाबला खेला गया. जहां पर कई विवादित फैसलों के बाद श्रीलंका ए की टीम को जीत मिली. मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर ही भिड़ गए थे. जिसके कारण अब बड़ा विवाद हो गया है.

विज्ञापन
PIC Credit- X

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका ए की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर इंडिया ए के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दर्ज की है. इस मुकाबले में सुपर ओवर के दौरान इंडिया के कप्तान तिलक वर्मा की अंपायर के साथ बहस हुई थी. जिसके बाद मुकाबला खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी ने सूर्यवंशी पर कमेंट किया, तो 15 वर्षीय वैभव गुस्से में आ गए और वो मैदान पर ही भिड़ गए. जिसको लेकर अब पूर्व श्रीलंकाई अधिकारी ने इस युवा खिलाड़ी के ऊपर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए नस्लीय टिप्पणी की है. 

वैभव सूर्यवंशी पर इस शख्स ने दी नस्लीय टिप्पणी

मैच खत्म होने के बाद हुए बहस में वैभव सूर्यवंशी को बहुत गुस्से में देखा गया था. मुकाबला खत्म होने के बाद सभी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ऐसे समय में श्रीलंका क्रिकेट के पूर्व कमेंटेटर और टीम मैनेजर रहे ब्रायन थॉमस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘अभी-अभी सूर्यवंशी की फुटेज और उनका घमंड देखा. अफसोस है कि क्रिकेट में येलो या रेड कार्ड नहीं होता. अगर मैच रेफरी इस चरवाहे को अगले मैच के लिए सस्पेंड कर दे तो उसे व्यवहार का मतलब समझ आ जाएगा. भारत के एक गांव के लड़के से और क्या उम्मीद कर सकते हैं, जहां श्रीलंका से बिल्कुल उलट उनकी परवरिश में शिक्षा की कमी है. सूर्यवंशी अगर तुम खुश नहीं हो तो अपने भारत वाले आकाओं को फोन करो और घर वापस चले जाओ क्योंकि ये एक जेंटलमैन गेम है.’  

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को धक्का मुक्की करना पड़ेगा महंगा? जानिए क्या कहता है नियम

विज्ञापन

हत्या का आरोपी है ब्रायन थॉमस  

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की परवरिश पर सवाल उठा रहे ब्रायन थॉमस के ऊपर श्रीलंका में एक बिजनेसमैन के हत्या का आरोप लगा हुआ है. उनके ऊपर साल 2019 में श्रीलंका के एक प्रसिद्ध व्यवसायी दिनेश शाफ्टर ने 143 मिलियन श्रीलंकाई रुपये के आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. जिसके कारण फरवरी 2021 में थॉमस को गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. दिसंबर 2022 में दिनेश शाफ्टर की हत्या हो गई थी. जिसमें पहला शक थॉमस पर ही गया था. कोर्ट ने उन्हें देश छोड़ने से मना किया है. ऐसे इतिहास के कारण ही फिलहाल वो सोशल मीडिया पर ही कुछ भी बोलते हुए नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की टीम ने प्लेइंग 11 में किए 4 बड़े बदलाव, बेन स्टोक्स हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola