ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में श्रीलंका को भारत के हाथों मिली 302 रनों की हार के बाद से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में खलबली मची हुई थी। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला इतना बढ़ गया की सरकार ने सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड प्रशासन को बर्खास्त कर दिया है।
बता दें, भारत से मिली हार के बाद रणसिंघे द्वारा शम्मी सिल्वा के नेतृत्व वाले एसएलसी से इस्तीफा देने के आह्वान के बाद यह कार्रवाई की गई। हार के बाद से सिल्वा प्रशासन के इस्तीफे की मांग को लेकर एसएलसी परिसर के सामने प्रदर्शन भी किया गया।
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम सात सदस्यीय समिति नियुक्त की। इसके अलावा खेल मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि, समिति की नियुक्ति रणसिंघे द्वारा 1973 के खेल कानून संख्या 25 के तहत की गई है। बता दें, रणसिंघे द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय खेल परिषद के प्रमुख रणतुंगा सिल्वा प्रशासन पर सवाल उठाते रहे हैं। सिल्वा को मई में उनके लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एसएलसी प्रमुख के रूप में चुना गया था जो 2025 तक चलना था।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: स्टार खिलाड़ी को लेकर रोहित का बड़ा बयान, कहा- ‘अगर वो रन नहीं भी बनाएगा तो उसको खिलाउंगा..’
भारत से मिली हार के बाद छिड़ा विवाद
बता दें, 2 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 में मैच खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका टीम महज 55 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद से ही टीम के कोच और मैनेजमेंट पर काफी सवाल भी उठाए जा रहे थे। हालांकि, मैच के बाद टीम हेड कोच को खिलाड़ियों का बचाव करते हुए भी देखा गया था।
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
20 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
27 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
56 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines