नई दिल्ली: सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को खेले गए आईपीएल 2023 के चौथे मुकाबले में SRH कें गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपनी रफ्तार से कहर बरपा दिया। 204 रनों के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स की टीम को पहले ही ओवर में बोल्ट ने 440 वोल्ट का झटका दे दिया। बोल्ट ने महज तीन गेंदों के अंदर 2 विकेट चटकाकर SRH की कमर तोड़ डाली।
पहले ओवर में दिखा नजारा, घातक गेंद से उड़ाया स्टंप
ये नजारा पहले ओवर में देखने को मिला। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए बोल्ट ओवर द विकेट गेंद डालने आए तो बैटर ने इस घातक इनस्विंग यॉर्कर को रोकने के लिए जी-जान लगा दी, लेकिन ये गेंद ऑफ स्टंप उखाड़ते हुए बाहर निकल गई। बोल्ट की ये सनसनाती गेंद देख रॉयल्स को बड़ा झटका लग गया।
और पढ़िए – IPL 2023 CSK vs LSG: चेपॉक में 1426 दिन बाद होगी सीएसके की वापसी, लखनऊ के खिलाफ होगा रोमांचक मैच
जेसन होल्डर ने लपका शानदार कैच
इसके बाद बोल्ट ने छठी गेंद पर राहुल त्रिपाठी का शिकार किया। त्रिपाठी ने जैसे-तैसे बोल्ट की एक गेंद खेल ली, लेकिन अगली ही गेंद पर वे स्पीड से मात खाए और बॉल बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप की ओर उड़ गई। यहां लगे फील्डर जेसन होल्डर ने बाईं ओर उड़ते हुए इतना शानदार कैच लपका कि क्रिकेटप्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। होल्डर ने बाईं ओर लंबी छलांग लगाई और गेंद को नीचे नहीं टपकने दिया। उनकी शानदार फील्डिंग के चलते त्रिपाठी को डक पर पवेलियन लौटना पड़ा। बोल्ट के तूफान के बाद जेसन होल्डर और युजवेंद्र चहल ने कहर बरपाया और हैरी ब्रुक व वाशिंगटन सुंदर के विकेट चटकाए। एसआरएस के 4 विकेट 8.2 ओवर में महज 39 रन बनाकर गिर गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines