SRH vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से सनराइजर्स को रौंदा, क्वालीफायर 2 में बनाई जगह

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Highlights: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 47 रनों ने धमाकेदार जीत हासिल कर ली है. राजस्थान रॉयल्स की टीम शुरुआत से ही इस मैच में फ्रंटफुट पर नजर आई. RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का स्कोर खड़ा किया तो वहीं हैदराबाद की टीम 196 रन ही बना पाई.

jacket - 2026-05-27T234411.577

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Highlights: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 47 रनों ने धमाकेदार जीत हासिल कर ली है. राजस्थान रॉयल्स की टीम शुरुआत से ही इस मैच में फ्रंटफुट पर नजर आई. वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की पारी के दम पर राजस्थान ने मुल्लांपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 243 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम शुरुआत से ही बल्लेबाजी करते हुए ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई नजर आई. टीम लक्ष्य का पीछे करते हुए महज 196 रन ही बना पाई, जिसके चलते टीम को इस अहम मुकाबले में हार मिली और टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

विज्ञापन

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए इस एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगाया. इस हाई स्कोरिंग मैच में वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 243 रनों का स्कोर खड़ा किया. वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही सनराइजर्स के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए बड़े स्कोर के संकेत दे दिए थे. वैभव ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए मजह 29 गेंदों में 97 रनों की यादगार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस एक पारी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. उनके साथ-साथ ध्रुव जुरेल ने भी इस मैच में 21 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. एक वक्त पर राजस्थान की टीम 270 से भी ऊपर के स्कोर पर जाती नजर आ रही थी.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच में शुरुआती से ही पिछड़ती हुई नजर आई. फिर चाहें गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम ने अपना पहला विकेट बिना खाता खुले ही गंवा दिया था. अभिषेक शर्मा इस मैच में एक रन भी नहीं बना पाए. इसके बाद ईशान किशन, ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजी भी सस्ते में चलते बने. यश राज पुंजा ने हेनरिक क्लासेन का विकेट हासिल करते ही मैच को राजस्थान की तरफ झुका दिया. राजस्थान की टीम ने इस मैच में जीत हासिल करते हुए क्वालीफायर 2 में जगह पक्की कर ली है. ऐसे में अब टीम का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होगा, जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम रविवार को आरसीबी के साथ आईपीएल 2026 के खिताब के लिए भिड़ती हुई नजर आएगी.

LIVE UPDATES

SRH vs RR Live Score: राजस्थान ने 47 रनों से जीता मैच

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से पटखनी दी है. 244 रनों से लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम महज 196 रन ही बना पाई. राजस्थान के लिए इस मैच में जोफ्र आर्चर ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं वैभव ने 97 रनों की तूफानी पारी खेली.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर:- 19.2 ओवर, 192

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स को लगा 9वां झटका

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस मैच में जीत की सभी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं. टीम को ईशान मलिंगा के रूप में 9वां झटका लग चुका है. मलिंगा ने इस मैच में 8 गेंदों में 5 रनों की पारी खेली और वो नांद्रे बर्गर का शिकार बने.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर:- 17.3 ओवर, 187/9

SRH vs RR Live Score: सलिल अरोड़ा हुए आउट

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 8वां झटका लग चुका है. रवींद्र जडेजा ने सलिल का विकेट हासिल कर राजस्थान रॉयल्स को जीत के और करीब पहुंचा दिया है. सलिल ने इस मैच में 21 गेंदों का सामना करते हुए 35 रनों की पारी खेली.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर:- 14.4 ओवर, 162/8

SRH vs RR LIVE: हैदराबाद का सातवां विकेट गिरा

हैदराबाद का सातवां विकेट पैट कमिंस के रूप में गिर गया है. वह 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 148/7 है.

SRH vs RR LIVE: नितीश रड्डी हुए आउट

नितीश रेड्डी ने 20 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए. और आउट होकर पवेलियन लौट गए.

SRH vs RR Live Score: हेनरिक क्लासेन हुए आउट

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का 5वां विकेट गिर चुका है. यश राज पुंजा ने हेनरिक क्लासेन का अहम विकेट हासिल कर लिया है. क्लासेन ने इस मैच में 10 गेंदों का सामना करते हुए 18 रनों की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद सनराइजर्स की टीम मुश्किलों में घिरती हुई नजर आ रही है.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर:- 6.5 ओवर, 81/5

SRH vs RR Live Score: जोफ्रा आर्चर का कहर

आईपीएल 2026 में एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी में कहर बरपा रहे हैं. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना तीसरा विकेट हासिल किया. ट्रेविस हेड 8 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर:- 4.4 ओवर, 57/4

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स का तीसरा विकेट गिरा

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को स्मरण रविचंद्रन के रूप में तीसरा झटका लगा है. नांद्रे बर्गर ने इस मैच में अपना पहला विकेट हासिल किया. रविचंद्रन ने 4 गेंदों का सामना किया और केवल 1 रन ही बनाया.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर:- 3.3 ओवर, 52/3

SRH vs RR Live Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को ईशान किशन के रूप में दूसरा झटका लग चुका है. उन्होंने इस मैच में 11 गेंदों का सामना करते हुए 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जोफ्रा आर्चर के लिए ये इस मैच में की दूसरी विकेट रही.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर:- 2.5 ओवर, 51/2

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स का पहला विकेट गिरा

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की खराब शुरुआत हुई है. जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में हैदराबाद को झटका देते हुए अभिषेक शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई है. अभिषेक इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर:- 0.1 ओवर, 0/1

SRH vs RR Live Score: राजस्थान की पारी हुई खत्म

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में 20 ओवरों में 243 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. राजस्थान की तरफ से ये मैच यादगार रहा. उन्होंने महज 29 गेंदों में ही 93 रनों की आतिशी पारी खेली. उनके अलावा टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. पारी के अंत में लगातार विकेट गिरने के चलते राजस्थान की टीम 250 का स्कोर पार नहीं कर पाए.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 20 ओवर, 243/8

SRH vs RR Live Score: जोफ्रा आर्चर भी हुए आउट

नितीश कुमार रेड्डी ने इस मैच में अपनी पहली विकेट हासिल कर ली है. उन्होंने जोफ्रा आर्चर को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया. आर्चर ने इस मैच में महज 4 रन बनाए.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 19 ओवर, 238/7

SRH vs RR Live Score: राजस्थान का छठा विकेट गिरा

राजस्थान रॉयल्स की टीम को डोनोवन फरेरा के रूप में छठा जटका लग चुका है. उन्होंने इस मैच में 9 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली. फरेरा 2 रन चुराने के चक्कर में रन आउट हुए

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 18.1 ओवर, 234/6

SRH vs RR Live Score: कमिंस के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 64 रन खर्च किए जो कि उनके लिए आईपीएल के एक स्पेल में सबसे ज्यादा है.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 18 ओवर, 233/5

SRH vs RR Live Score: राजस्थान को लगा 5वां झटका

राजस्थान रॉयल्स को दासुन शनाका के रूप में 5वां झटका लग चुका है. शनाका इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. उन्होंने 3 गेंदों में महज 5 रन बनाए. मलिंगा के लिए ये इस पारी का पहला विकेट रहा. उनके आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा क्रीज पर उतर चुके हैं.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 16.1 ओवर, 214/5

SRH vs RR Live Score: रियान पराग हुए आउट

राजस्थान रॉयल्स की टीम को चौथा झटका लग चुका है. टीम के कप्तान रियान पराग प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने हैं. हिंगे के लिए ये इस पारी का तीसरा विकेट रहा. पराग ने इस मैच में 12 गेंदों में 26 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके आउट होने के बाद दासुन शनाका क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 15.2 ओवर, 207/4

SRH vs RR Live Score: ध्रुव जुरेल की शानदार पारी का हुआ अंत

ध्रुव जुरेल ने भी इस अहम मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसकी अगली ही गेंद पर वो प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके आउट होने के बाद डोनोवन फरेरा मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 13.5 ओवर, 192/3

SRH vs RR Live Score: बड़े स्कोर की तरफ राजस्थान

दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की रनों की रफ्तार नहीं रुक रही है. ध्रुव जुरेल और रियान पराग की जोड़ी मैच में आतिशी बल्लेबाजी कर रही है. जुरेल 18 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद बने हुए हैं तो वहीं पराग ने भी छक्के लगाने की शुरुआत कर दी है.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 13 ओवर, 180/2

SRH vs RR Live Score: राजस्थान को लगा दूसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल के रूप में दूसरा झटका लग चुका है. उन्होंने इस मैच में 29 गेंदों का सामना करते हुए 29 रनों की पारी खेली. इस पारी में वो स्पिन गेंदबाज शिवांग कुमार का शिकार बने हैं.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 10.3 ओवर, 138/2

SRH vs RR Live Score: वैभव सूर्यवंशी हुए आउट

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रचने का काम किया. उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 97 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 11 छक्के निकले जो कि प्लेऑफ में किसी भी खिलाड़ी रिकॉर्ड है. उनका विकेट गिरने से हैदराबाद की टीम ने राहत की सांस ली.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 8.4 ओवर, 128/1

SRH vs RR Live Score: राजस्थान का पावरप्ले स्कोर

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 6 ओवर में 80 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. वैभव 20 गेंदों में 60 रन बनाकर खेल रहे हैं. जायसवाल ने 16 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 6 ओवर, 80/0

SRH vs RR Live Score: वैभव सूर्यवंशी का ताबड़तोड़ अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है. उनकी तूफानी बल्लेबाजी के आगे सनराइजर्स के बल्लेबाज पूरी तरह से फेल नजर आ रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 4.4 ओवर, 73/0

SRH vs RR Live Score: वैभव की तूफानी बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में तूफानी शुरुआत कर दी है. ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पाट कमिंस के एक ओवर में लगातार 3 छक्के जड़े. वो क्रिस गेल के रिकॉर्ड तोड़ने के और करीब पहुंच चुके हैं.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 3.3 ओवर, 51/0

SRH vs RR Live Score: शुरू हुई राजस्थान की पारी

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. पैट कमिंस के पहले ही ओवर में वैभव ने छक्का जड़ अपने इरादे साफ कर दिए हैं.

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:- 1 ओवर, 9/0

IPL 2026 Eliminator Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर: सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

IPL 2026 Eliminator Live Score: राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (C), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

IPL 2026 Eliminator Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

IPL 2026 Eliminator Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में टॉस जीत लिया है. उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. राजस्थान के बल्लेबाज इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे.

IPL 2026 Eliminator: कैसा होगा पिच का मिजाज?

ये मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में होने जा रहा है. इस मैदान पर बल्लेबाजों की मौज देखने को मिलती है. पहली पारी का औसतन स्कोर 214 रन है. ऐसे में ये मुकाबला हाई स्कोरिंग रहने की पूरी उम्मीद है. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज हैं, जिसके ऊपर फैंस की नजरें होंगी.

IPL 2026 Eliminator: SRH vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद की टीम का दबदबा देखने को मिला है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 14 मैचों में बाजी मारी है तो वहीं राजस्थान की टीम महज 9 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई है. इस सीजन भी दोनों टीमों के बीच 2 बार मैच खेले गए हैं और दोनों ही बार हैदराबाद ने जीत हासिल की है. ऐसे में राजस्थान के पास इस मैच में जीत हासिल कर बदला लेने का शानदार मौका होगा. 

IPL 2026 Eliminator: थोड़ी देर में होगा टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मुकाबला 7 बजकर 30 मिनट पर शुरी होगा. इससे पहले कुछ ही देर में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

IPL 2026 Eliminator: RR की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

IPL 2026 Eliminator: SRH की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

IPL 2026 Eliminator: SRH का स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार

IPL 2026 Eliminator: RR का स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मनजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ