SRH vs RCB Highlights: हैदराबाद ने बेंगलुरु को दी करारी मात, 55 रनों से जीता मुकाबला

SRH vs RCB Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से करारी मात दी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 256 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में बेंगलुरु की टीम 200 रन ही बना सकी.

SRH vs RCB IPL 2026

SRH vs RCB IPL 2026

IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला शुक्रवार, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में सनराइजर्स ने बेंगलुरु के खिलाफ 55 रनों से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 256 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में बेंगलुरु की टीम 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी. आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों पर 44 रन और क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए, लेकिन टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके. वहीं, हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 2 विकेट चटकाए, जबकि साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड ने 1-1 विकेट लिया.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रनों का स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. ईशान ने 46 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक ने 22 गेंदों पर 56 रन बनाए और क्लासेन ने 24 गेंदों पर 51 रन बनाए. वहीं, ट्रेविस हेड ने 26 रन और नीतिश कुमार रेड्डी 29 रन बनाकर नाबाद रहे. आरसीबी की ओर से रसिक सलाम डार ने 2 विकेट चटकाए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट लिया. हालांकि, इस हार से आरसीबी को पॉइंट्स टेबल में कोई नुकसान नहीं हुआ और टीम 9 जीत के साथ अब भी टॉप पर काबिज है. वहीं यह हैदराबाद की 13 मैचों में 9वीं जीत रही और टीम 18 अंकों के साथ इस वक्त पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद ने बेंगलुरु को 55 रनों से हराया

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 256 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में बेंगलुरु की टीम 200 रन ही बना सकी. आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने 56 रनों की पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 44 रन और क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 41 रन बनाए, लेकिन टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके. वहीं, हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 2 विकेट चटकाए, जबकि साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड ने 1-1 विकेट लिया.

SRH vs RCB Live Score: बेंगलुरु को लगा चौथा झटका

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेंगलुरु को रजत पाटीदार के रूप में चौथा झटका लगा. पाटीदार 39 गेंदों पर 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें ट्रेविस हेड ने आउट किया. 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट पर 185 रन है.

SRH vs RCB Live Score: 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 149 रन

बेंगलुरु ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 107 रनों की जरूरत है. फिलहाल रजत पाटीदार 32 रन और क्रुणाल पांड्या 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs RCB Live Score: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म

10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. आरसीबी ने 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं. रजत पाटीदार 15 और क्रुणाल पांड्या 7 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

SRH vs RCB Live Score: बेंगलुरु को लगा तीसरा झटका

9वें ओवर की 5वीं गेंद पर बेंगलुरु को देवदत्त पडिक्कल के रूप में तीसरा झटका लगा. पडिक्कल 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर ईशान मलिंगा का शिकार बने.

SRH vs RCB Live Score: विराट कोहली आउट, बेंगलुरु को लगा दूसरा झटका

छठे ओवर की 5वीं गेंद पर आरसीबी को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लगा. कोहली 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर शाकिब हुसैन की गेंद पर आउट हो गए. 6 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन है.

SRH vs RCB Live Score: बेंगलुरु को लगा पहला झटका

5वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेंगलुरु को वेंकटेश अय्यर के रूप में पहला झटका लगा. वेंकटेश 19 गेंदों पर 44 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट हो गए. 5.3 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर 60 रन है.

SRH vs RCB Live Score: बेंगलुरु की अच्छी शुरुआत

बेंगलुरु को अच्छी शुरुआत मिली है. बेंगलुरु ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 34 रन बना लिए हैं. फिलहाल वेंकटेश अय्यर 22 रन और विराट कोहली 11 रन बनाकर खेल रहे हैं.

SRH vs RCB Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस पहला ओवर फेंकने आए हैं.

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद ने दिया 256 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. ईशान ने 46 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक ने 22 गेंदों पर 56 रन बनाए और क्लासेन ने 24 गेंदों पर 51 रन बनाए. वहीं, ट्रेविस हेड ने 26 रन और नीतिश कुमार रेड्डी 29 रन बनाकर नाबाद रहे. आरसीबी की ओर से रसिक सलाम डार ने 2 विकेट चटकाए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट लिया.

SRH vs RCB Live Score: हेनरिक क्लासेन लौटे पवेलियन

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर हैदराबाद को हेनरिक क्लासेन के रूप में तीसरा झटका लगा. क्लासेन 24 गेंदों पर 51 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हो गए.

SRH vs RCB Live Score: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक

हेनरिक क्लासेन ने RCB के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. क्लासेन ने 23 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया.

SRH vs RCB Live Score: ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक

RCB के खिलाफ ईशान किशन ने एक शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. ईशान ने 21 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 189 रन है.

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद ने 14 ओवर में बनाए 171 रन

RCB के खिलाफ हैदराबाद ने शुरुआती 14 ओवर में 2 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं. फिलहाल ईशान किशन 45 रन और हेनरिक क्लासेन 35 रन बनाकर खेल रहे हैं.

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद ने 10 ओवर में बनाए 116 रन

हैदराबाद ने शुरुआती 10 ओवर में 2 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं. फिलहाल ईशान किशन 27 रन और हेनरिक क्लासेन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, अभिषेक शर्मा आउट

9वें ओवर की दूसरी गेंद पर हैदराबाद को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा. अभिषेक 22 गेंदों पर 56 रन बनाकर सुयश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए. 8.2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 101 रन है.

SRH vs RCB Live Score: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

RCB के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. अभिषेक ने छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा किया. यह आरसीबी के खिलाफ उनका पहली फिफ्टी है.

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद ने पावरप्ले में बनाए 63 रन

हैदराबाद ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट पर 63 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 26 रन और ईशान किशन 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद को लगा पहला झटका

चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर हैदराबाद को ट्रेविस हेड के रूप में पहला झटका लगा. हेड 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर रसिक सलाम डार की गेंद पर आउट हो गए. 4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 45 रन है.

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद को मिली अच्छी शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी शुरुआत मिली है. हैदराबाद ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 33 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 17 रन और ट्रेविस हेड 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs RCB Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंकने आए हैं.

SRH vs RCB Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स.

सनराइजर्स हैदराबाद: प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल.

SRH vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

SRH vs RCB Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.

SRH vs RCB Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

SRH vs RCB Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

SRH vs RCB मैच के लिए अब से कुछ ही देर में करीब 7 बजे टॉस होगा. इसके आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे मैच शुरू होगा.

SRH vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड/सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड.
इम्पैक्ट प्लेयर – रसिक सलाम डार.

SRH vs RCB Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोरा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे.
इम्पैक्ट प्लेयर – स्मरण रविचंद्रन.

SRH vs RCB Live Score: तीसरे नंबर पर है सनराइजर्स

पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैचों में से 8 जीते हैं और 16 अंकों के साथ इस वक्त पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है. ऐसे में हैदराबाद की टीम यह मैच जीतकर पहले नंबर पर पहुंच सकती है. हालांकि, इसके लिए टीम को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.

SRH vs RCB Live Score: पहले नंबर पर काबिज है आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु की टीम ने 13 में 9 मैच जीते हैं और 18 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है

SRH vs RCB Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो SRH का पलड़ा भारी है. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं और बेंगलुरु ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. हालांकि, 2023 से आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं और तीन हारे हैं.

SRH vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिल साल्ट, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी.

SRH vs RCB Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएत्मजी, दिलशान मदुशंका, क्रैंस फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अम्बरीश, अमित कुमार.

SRH vs RCB Live Score: आज हैदराबाद और बेंगलुरु की भिडंत

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में आज (22 मई) सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी. यह मैच शुक्रवार, 22 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. हैदराबाद और बेंगलुरु दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर रहकर लीग स्टेज को समाप्त करना चाहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ