IPL 2023, SRH vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से शिकस्त दी। हैदराबाद में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में केकेआर के कप्तान नितीश राणा आखिरी ओवर में असमंजस की स्थिति में फंस गए।
दरअसल, केकेआर के पास शार्दुल, रसेल, अनुकूल और नरेन के ओवर बचे थे और 9 रन बचाने थे। ऐसे में राणा ने पहले शार्दुल को गेंदबाजी के लिए बुलाया, फिर आखिरी मिनट में उन्होंने फैसला बदलते हुए वरुण चक्रवर्ती को गेंद थमा दी। इस ओवर में वरुण ने महज 3 रन देकर अपनी टीम को 5 रन से जीत दिला दी। केकेआर की शानदार जीत के बाद शार्दुल ठाकुर ने आखिरी ओवर को लेकर अपने बयान में यह बात बताई।
दोनों टीमों का संक्षिप्त स्कोर कुछ तरह रहा- 20 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीतीश राणा 31 गेंदों पर 42, रिंकू सिंह 35 गेंदों पर 46; की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से मार्को जानसन और टी नटराजन ने दो-दो विकेट लिए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने एडेन मार्करम 40 गेंदों पर 41, हेनरिक क्लासेन 36 के चलते महज महज 166 रन ही बना सकी। कोलकाता की ओर से शार्दुल ठाकुर और वैभव अरोड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट निकाला, लेकिन उन्होंने बहुत ही किफायती बॉलिंग की और 4 ओवर में महज 20 रन ही दिए। उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
किसी भी तरह के संदेह का कोई मतलब नहीं
शार्दुल ठाकुर ने कहा- मुझे लगता है कि मेरे लिए विकेट हासिल करने के लिए मंच तैयार किया गया था। अगर मुझे वहां एक या दो विकेट मिलते हैं तो हम खेल में होते हैं, वहां वैसा ही हुआ। कप्तान नितीश राणा द्वारा वरुण को फाइनल में गेंदबाजी करने के लिए कहने पर ठाकुर ने कहा- कप्तान को लग रहा था कि उन्हें वरुण चक्रवर्ती से गेंदबाजी करानी चाहिए। इसलिए एक खिलाड़ी के रूप में मुझे सिर्फ अपने सहज ज्ञान के साथ अपने कप्तान को कॉन्फिडेंस देना था। किसी भी तरह के संदेह का वहां कोई मतलब नहीं है। अगर उन्हें लगता है कि वरुण से गेंदबाजी कराने की जरूरत है, तो ऐसा किया जाना चाहिए। मैंने उनसे कहा कि अपने इंट्यूशन के साथ जाओ।
अगर आप लेंथ गेंदें फेंकते हैं, तो इसका परिणाम मिलता है
शार्दुल ने पिच के बारे में कहा- यह थोड़ी स्टिकी थी। अगर आप लेंथ गेंदें फेंकते हैं, तो इसका परिणाम मिलता है। यदि आप पिछले मैचों को देखते हैं, तो यदि वहां कुछ अलग न हो तो हम जीत के कगार पर पहुंचकर हार जाएंगे।
क्लासेन को इस तरह फंसाया
शार्दुल ने आगे कहा- यह चोटों के साथ आसान नहीं है, इसलिए इस जीत की बहुत जरूरत थी। शानदार बल्लेबाजी कर रहे क्लासेन को आउट करने के सवाल पर शार्दुल ने कहा- इस तरह की पिच पर मैंने एक कटर के बारे में सोचा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि लेंथ पर अमल कर ये उम्मीद की जाए वह एक क्रॉस-बैटेड शॉट खेलें। जब मैं बल्लेबाजी करने गया, तो मैंने सिर्फ पांच या छह गेंदें खेलीं, लेकिन जल्दी से देखा कि कुछ रुक रही हैं और कुछ आ रही हैं, तो सोचा कि मैं इन गेंदों का इस्तेमाल कर सकता हूं।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
27 mins agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
1 hr agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
1 hr agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
2 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
2 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
4 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
4 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines