नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। आईपीएल का एक-एक मैच इसकी बानगी पेश करता नजर आ रहा है। सन राइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में इतनी शानदार जीत दर्ज की कि कप्तान डेविड वॉर्नर खुशी से उछल पड़े।
मुकेश कुमार की शानदार गेंदबाजी
SRH को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी, लेकिन DC के गेंदबाज मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 5 रन दिए और अपनी टीम को 7 रन से दमदार जीत दिला दी। आखिरी ओवर में बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर और मार्को जेनसन एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए। जैसे ही जेनसन मुकेश की आखिरी बॉल पर हिट लगाने से चूके, डगआउट में खड़े कप्तान डेविड वॉर्नर खुशी से फूले नहीं समाए।
और पढ़िए – SRH vs DC: मुकेश कुमार की आखिरी बॉल चूके मार्को जेनसन, खुशी से उछल पड़े डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो
और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन ने खेली शतकीय पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में दी मात
लंबी छलांग लगाई
वॉर्नर इस जीत से इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने जेनसन को आखिरी बॉल मिस करते ही लंबी छलांग लगाई और जोश से लबरेज एक्सप्रेशन देने लगे। वे दौड़कर अक्षर पटेल के पास गए और उन्हें गले लगा लिया। इधर, मुकेश कुमार आखिरी बॉल डालने के बाद क्रीज पर बैठ गए। उन्हें साथी खिलाड़ियों ने खूब बधाई दी। ईशांत शर्मा भी मुकेश की पीठ थपथापते हुए नजर आए। दरअसल, वॉर्नर की खुशी इसलिए भी जायज है क्योंकि उन्होंने लगातार 5 हार के बाद शानदार वापसी की है। कैपिटल्स दो लगातार मैचों में जीत के बाद हालांकि 4 अंक के बाद सबसे नीचे है, लेकिन उसके पास अभी 7 और मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में वह टूर्नामेंट में जीत की लय बरकरार रखती है तो प्लेऑफ में जा सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
7 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines