Ishan Kishan Got Heated Send Off: IPL 2026 की शुरुआत से पहले टीमें अभ्यास कर रही हैं. 21 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के प्रैक्टिस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद फैंस को नहीं थी. SRH के स्पिन गेंदबाज जीशान अंसारी ने मैच में कप्तान ईशान किशन को आउट किया और विकेट झटकने के बाद बेकाबू हो गए. उन्होंने गुस्से में SRH के कप्तान को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
कप्तान से भिड़ा SRH का स्पिनर!
SRH ने अभ्यास मैच का आयोजन किया, जहां स्क्वाड को दो टीमों में बांटा गया. अभ्यास सत्र के दौरान दूसरी पारी में 26 साल के लेग स्पिनर जीशान अंसारी आठवें ओवर में गेंदबाजी करने आए. इसी बीच ईशान किशन 20 गेंदों में 52 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. किशन ने जीशान की शुरुआती चार गेंदों में दो छक्के और दो चौके जड़ दिए.
ईशान ने स्पिनर का हाल बेहाल कर दिया था और इसके बाद पांचवीं गेंद पर जब वो बड़ा शॉट लगाने गए, तो आउट हो गए. इसके बाद जीशान बेकाबू हो गए और कप्तान से भिड़ गए. उन्होंने गुस्से में किशन को बाहर का रास्ता दिखाया. टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन ने बहस करने के बजाय हंसकर बात खत्म करना ही सही समझा.
ये भी पढ़ें:- अभिषेक नायर ने बताया कौन लेगा टीम में आंद्रे रसेल की जगह, KKR के कोच ने दिया 3 नाम
SRH की कप्तानी करेंगे ईशान किशन
पैट कमिंस चोटिल होने के कारण IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैच मिस करने वाले हैं. SRH ने इसी वजह से ईशान किशन को कप्तान बना दिया है. कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान टीम की कमान संभालेंगे. जीशान अंसारी SRH के सबसे अहम स्पिन गेंदबाज हैं. पिछले सीजन उन्होंने 10 मैचों में हिस्सा लेते हुए 6 विकेट अपने नाम किए थे.
मौजूदा समय में वो अच्छी फॉर्म में हैं और अब IPL 2026 में SRH को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. कप्तान ईशान चाहेंगे कि जीशान अपनी ये फॉर्म और आक्रमक अंदाज IPL 2026 में भी जारी रखें. SRH का टूर्नामेंट में पहला मैच RCB के खिलाफ 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा ने फूंका जीत का बिगुल, मुंबई इंडियंस को छठी बार बनाएंगे चैंपियन!
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
45 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines