हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी की फैन हुईं स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक, बिहार को मिला सबसे बड़ा सुपरस्टार

Riddhima Pathak becomes fan of Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर पूरे क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़ने का काम किया है. स्पोर्ट्स जगत में एक जाना माना चेहरा और एंकर रिद्धिमा पाठक भी वैभव की फैन बन चुकी हैं. उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

Riddhima Pathak becomes fan of Vaibhav Sooryavanshi: भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए धूम मचा दी है. पूरे क्रिकेट जगत में उनका नाम हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है. आईपीएल में उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स खिताब नहीं जीत पाई लेकिन वैभव के खाते में कई बड़े रिकॉर्ड रहे. स्पोर्ट्स की फेमस एंकर और प्रजेंटर रिद्धिमा पाठक भी उनकी बड़ी फैन बन चुकी हैं. उन्होंने वैभव को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है.

बिहार का पीआर हैं वैभव सूर्यवंशी

स्पोर्ट्स एंकर और प्रजेंटर रिद्धिमा पाठक बिहार से आती हैं. इसी को आधार बनाते हुए वो वीडियो की शुरुआत करती हैं और कहती हैं, “बचपन में मैं और मेरे जैसे बच्चे बिहार से आते थे, उनसे स्कूल में जब पूछा जाता था तो हम थोड़ा सा कतराते थे ये बताने में कि हम बिहार से आते हैं क्योंकि लालू प्रसाद यादव ने कुछ छोड़ा नहीं था बिहार के बारे में बताने के लिए लेकिन उसके बाद 2 कमाल की चीजें हुईं. एक हुए एम एस धोनी और दूसरे हुए गैंग्स ऑफ वासेपुर. इन दोनों चीजों ने बिहारियों में टशन भरने का काम किया लेकिन ये पूरा का पूरा पीआर झारखंड ले गया. झारखंड भी बिहार से ही निकला है. अब जो आए हैं वैभव सूर्यवंशी वो पूरी तरह से बिहारी हैं. अब कोई भी बिहारी ये बोलने से नहीं कतराएगा कि मैं बिहार से आता हूं. वैभव सूर्यवंशी वो पीआर हैं जिसकी बिहार को जरूरत थी.”

दुनिया को बनाया वैभव ने अपना फैन

आईपीएल में इस साल का किताब भले ही आरसीबी ने जीता हो लेकिन क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरने का काम वैभव सूर्यवंशी ने ही किया है. हर एक दिग्गज खिलाड़ी ने माना कि वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में आने वाले दिनों के लिए सबसे बड़ी चीज होने वाले हैं. उन्होंने इस सीजन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा किया और ये खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने 16 मैचों में 237 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 15 बल्लेबाजों में से वैभव को छोड़ दें तो किसी का भी स्ट्राइक रेट 200 नहीं है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- रोहित-विराट के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ODI मैचों को लेकर BCCI ने उठाया ये बड़ा कदम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola