हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ शुरुआत मैचों से बाहर

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम का एक स्टार तेज गेंदबाज टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर हो गया है. ये खिलाड़ी हाल ही में सीएसके के स्क्वॉड से जुड़ा है. कौन है ये तेज गेंदबाज आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. सीएसके की टीम में हाल ही में शामिल हुए स्पेंसर जॉनसन भी टीम शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. जॉनसन को चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए नाथन एलिस की जगह स्क्वॉड में शामिल किया गया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वो 21-22 अप्रैल से फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ेंगे. जॉनसन के लिए ये आईपीएल में तीसरी फ्रेंचाइजी है और उन्हें टीम ने 1.50 करोड़ के साथ टीम में शामिल किया है.

देरी से क्यों जुड़ेंगे स्पेंसर जॉनसन?

स्पेंसर जॉनसन बीते 2 सालों से चोट से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. आईपीएल में शामिल होने से पहले उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्लीयरेंस की जरूरत होगी. वो आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे. पाकिस्तान सुपर लीग से उन्होंने पर्सनल कारणों का हवाला देते हुए नाम वापस ले लिया था. इसके बाद अब वो आईपीएल में सीएसके के लिए उतरने को तैयार नजर आ रहे हैं. 

तीसरी फ्रेंचाइजी होगी सीएसके

स्पेंसर जॉनसन के लिए आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स तीसरी टीम होगी. साल 2025 में जॉनसन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे तो वहीं उससे पहले वो साल 2024 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे थे. टीम ने उनको ऑक्शन में 10 करोड़ के प्राइज पर खरीदा था. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन सीएसके को उनसे काफी उम्मीदें होंगी. उन्होंने खेले 9 मैचों में 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए हैं और केवल 5 विकेट ही हासिल किए हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: संजू सैमसन के साथ कौन करेगा CSK के लिए ओपनिंग? इन 2 खिलाड़ियों के बीच कड़ी ‘टक्कर’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola